लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में लड़के के सिर में गोली लगी

By भाषा | Updated: December 30, 2021 18:16 IST

Open in App

पुडुकोट्टई (तमिलनाडु), 30 दिसंबर तमिलनाडु में नरथनमलाई शूटिंग रेंज से बृहस्पतिवार को कथित रूप से चलाई गई गोली 11 साल के लड़के के सिर में लग गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला पुलिस ने बताया कि लड़के की पहचान पुगझेंधी के तौर पर हुई है और उसे गोली तब गई जब वह शूटिंग रेंज के पास अम्माचतीराम गांव अपने दादा घर के सामने खड़ा हुआ था।

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि कहां और क्या गलती हुई है।

एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “ एक गोली उसके सिर में लगी है।” उनसे पूछा गया कि क्या गोली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों ने प्रशिक्षण के लिए चलाई थी तो अधिकारी ने इसकी पुष्टि करने से मना किया।

अधिकारी ने कहा कि शूटिंग रेंज और उस स्थान की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है जहां लड़के को गोली लगी है।

घटना के बाद लड़के को सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे यहां से करीब 60 किलोमीटर दूर तंजावुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

‍एक शीर्ष सर्जन ने कहा कि लड़के का ऑपरेशन किया जा रहा है और न्यूरो-सर्जन की एक टीम ऑपरेशन कर रही है। लड़के की स्थिति के बारे में पूछने पर उन्होंने टिप्पणी करने से मना किया।

जिला प्रशासन ने शूटिंग रेंज के अधिकारियों से कथित रूप से अपना संचालन स्थगित करने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर