लाइव न्यूज़ :

कंधे तक बाढ़ के पानी में तिरंगे के सलामी देने वाले लड़के का नाम एनआरसी से गायब

By भाषा | Updated: August 16, 2018 01:48 IST

असम के एक स्कूल परिसर में पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंधे तक बाढ़ का पानी भरा होने के बावजूद तिरंगे को सलामी देने वाले नौ साल के जिस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी

Open in App

गुवाहाटी, 16 अगस्त: असम के एक स्कूल परिसर में पिछले साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कंधे तक बाढ़ का पानी भरा होने के बावजूद तिरंगे को सलामी देने वाले नौ साल के जिस बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उसका नाम राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के अंतिम मसौदे में नहीं है। 

धुबरी जिले के प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक ताजेन सिकदर ने आज पीटीआई भाषा को बताया कि छात्र हैदर अली खान का नाम 30 जुलाई को प्रकाशित मसौदा एनआसी में नहीं है। हालांकि, उसके परिवार के सदस्यों के नाम इसमें शामिल है। 

गौरतलब है कि सिकदर भी पिछले साल बाढ़ के पानी में हैदर और दो अन्य के साथ वहां तिरंगे को सलामी देने के लिये खड़े थे। सिकदर ने बताया कि हैदर के परदादा शुकूर अली का नाम 1951 की एनआरसी में था। उनके और हैदर के बीच एक रिश्ता होने और उपयुक्त दस्तावेजों सहित उसका जन्मप्रमाण पत्र, परिवार की जमीन का रिकॉर्ड और उसके स्कूल का प्रमाण पत्र 2015 में एनआरसी में उसका नाम जोड़ने के लिए लिये दिये गए थे।

सिकदर ने कहा कि हैदर के दादा अलोम खाम, मां जयबन खातून, बड़े भाई जयदर और छोटी बहन रीना का नाम अंतिम मसौदे में शामिल है। साथ ही, सिकदर का नाम भी सूची में शामिल है। हैदर के शिक्षक ने कहा कि वह सूची में उसका नाम जुड़वाने में इस परिवार की मदद करेंगे। 

टॅग्स :आसाराम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसाराम बापू इलाज के लिए इंदौर पहुंचे, बेटे नारायण साईं पेशी पर कोर्ट में पेश, पिता-पुत्र का एक ही शहर में संयोग

भारतAsaram Bapu gets bail: बलात्कार के दोषी आसाराम बापू को चिकित्सा आधार पर मिली अंतरिम जमानत

क्राइम अलर्टAsaram Bapu Hospitalised: बलात्कार का आरोपी आसाराम बापू जोधपुर AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचा अस्पताल

भारतआसाराम पैरोल के लिए दूसरी बार राजस्थान उच्च न्यायालय पहुंचा, अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में जवाब देने को कहा

बॉलीवुड चुस्कीBandaa Review: मनोज बाजपेयी की दमदार एक्टिंग से भरपूर फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"