लाइव न्यूज़ :

मुंबई हवाईअड्डे पर रनवे की तरफ फेंकी गई पेट्रोल से भरी बोतल

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:29 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षाकर्मी तब हरकत में आ गए जब रनवे की तरफ कुछ शरारती तत्वों ने पेट्रोल से भरी एक बोतल फेंक दी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार रात करीब नौ बजे हुई।

हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक सुरक्षा अधिकारी ने गांवदेवी झुग्गी के पास स्थित हवाईअड्डे की चारदीवारी के बाहर से कोई वस्तु गिरती देखी।

सूत्रों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पेट्रोल से भरी बोतल बरामद की जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस घटना से विमान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिसने झुग्गी बस्ती में पड़ताल की, लेकिन शरारती तत्वों की पहचान नहीं की जा सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए