लाइव न्यूज़ :

अपनी चचेरी बहन और महाराष्ट्र भाजपा मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ जीत पर ‘खुशी और गम’ दोनोंः धनंजय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 17:39 IST

पंकजा मुंडे ने अपनी हार को ‘‘अनपेक्षित और उम्मीदों से परे’’ बताया लेकिन साथ ही कहा कि वह विनम्रता से जनादेश को स्वीकार करती हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा अभी तक मिले रुझानों के अनुसार, राकांपा नेता ने भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी के 91,413 मतों के मुकाबले 1.22 लाख मत हासिल किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस मौके पर भावुक दिखे धनंजय मुंडे ने कहा, ‘‘परली के लोगों ने मुझे अभूतपूर्व जीत दी है।मैं उन्हें कैसे बताऊं कि उनका बेटा जीत गया है और वो भी परली में?

राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने बृहस्पतिवार को परली विधानसभा सीट से अपनी चचेरी बहन और महाराष्ट्र भाजपा मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ अपराजय बढ़त हासिल करने पर कहा कि वह ‘‘खुश भी हैं और दुखी भी।’’

उन्होंने अपनी ‘‘अभूतपूर्व जीत’’ के लिए लोगों का भी आभार जताया। वहीं, पंकजा मुंडे ने अपनी हार को ‘‘अनपेक्षित और उम्मीदों से परे’’ बताया लेकिन साथ ही कहा कि वह विनम्रता से जनादेश को स्वीकार करती हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा अभी तक मिले रुझानों के अनुसार, राकांपा नेता ने भाजपा की अपनी प्रतिद्वंद्वी के 91,413 मतों के मुकाबले 1.22 लाख मत हासिल किए हैं।

इस मौके पर भावुक दिखे धनंजय मुंडे ने कहा, ‘‘परली के लोगों ने मुझे अभूतपूर्व जीत दी है। मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। स्वर्गीय अन्ना (अपने पिता का जिक्र करते हुए) मुझे जीतते हुए देखना चाहते थे। मैं उन्हें कैसे बताऊं कि उनका बेटा जीत गया है और वो भी परली में?’’

राज्य विधान परिषद में विपक्ष के नेता ने कहा कि उन्होंने विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा था लेकिन किसी का नाम लिए बगैर कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने ‘‘गंदी राजनीति’’ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा प्रमुख अमित शाह और छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले के उनके खिलाफ प्रचार करने के बावजूद परली के लोगों ने उनका समर्थन किया।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं खुश हूं। लेकिन परिवार में बड़ा होने के नाते कहीं न कहीं मैं दुखी भी हूं। चाहे वे मुझे परिवार का हिस्सा माने या नहीं लेकिन खून के रिश्ते कभी नहीं टूटते। मुझे दुख है कि परिवार में किसी की हार हुई है।’’ राकांपा नेता ने यह भी कहा कि वह अगले पांच वर्षों में लोगों से किए विकास से संबंधित सभी वादों को पूरा करेंगे।

इस बीच, अपनी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकजा मुंडे ने कहा, ‘‘मैं विनम्रता से जनादेश स्वीकार करती हूं। इस परिणाम की उम्मीद ही नहीं की थी । पिछले पांच वर्षों में किए विकास कार्यों और लोगों से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए मैंने ऐसे नतीजे की आशा नहीं की थी।’’

देवेंद्र फड़नवीस सरकार में मंत्री रही भाजपा नेता ने कहा कि वह अपनी हार के पीछे की वजहों का विश्लेषण करेंगी। उन्होंने कहा, ‘‘जिन लोगों के लिए मैंने प्रचार किया वे जीत की राह पर हैं लेकिन शायद मैं अपनी सीट जीतने में कामयाब नहीं हो पायी।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Bharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए