लाइव न्यूज़ :

बॉम्बे हाईकोर्ट ने समीर वानखेड़े को अंतरिम राहत दी, 8 जून को होगी अगली सुनवाई

By रुस्तम राणा | Updated: May 22, 2023 15:38 IST

रविवार को वानखेड़े पर सीबीआई ने ड्रग ऑन क्रूज मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फंसाने के लिए रिश्वत के रूप में 25 करोड़ रुपये मांगने का मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को अंतरिम राहत दीहाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को 3 जून तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा हैवानखेड़े पर ड्रग मामले में आर्यन खान को फंसाने के लिए रिश्वत के रूप में 25 करोड़ रुपये मांगने का मामला दर्ज है

मुंबई: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 2021 क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी से जुड़े 25 करोड़ रुपये के जबरन वसूली मामले में मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफ इंडिया के पूर्व जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को अंतरिम राहत दी। 

हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को 3 जून तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। मामले में अगली सुनवाई 8 जून को होगी। रविवार को वानखेड़े पर सीबीआई ने ड्रग ऑन क्रूज मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फंसाने के लिए रिश्वत के रूप में 25 करोड़ रुपये मांगने का मामला दर्ज किया था।

इससे पहले सोमवार को वानखेड़े ने कहा था कि उन्हें और उनकी पत्नी को पिछले चार दिनों से धमकियां मिल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में फंसाने के एवज में 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में सीबीआई ने रविवार को वानखेड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वानखेड़े ने एएनआई से कहा, "मेरी पत्नी क्रांति रेडकर और मुझे पिछले 4 दिनों से धमकी मिल रही है और सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश आ रहे हैं। मैं आज मुंबई पुलिस आयुक्त को इसके बारे में लिखूंगा और विशेष सुरक्षा की मांग करूंगा।"

 मामले के सिलसिले में वानखेड़े से रविवार को लगातार दूसरे दिन पूछताछ की गई। एनसीबी कार्यालय से बाहर आने के बाद वानखेड़े ने कहा कि वह जांच में सहयोग करना जारी रखेंगे। वानखेड़े ने एएनआई से कहा, "मैं सीबीआई के साथ पूरा सहयोग कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। सीबीआई ने मुझसे जो भी पूछा, मैंने उसका जवाब दिया।" 

एजेंसी ने कहा कि यह सौदा 18 करोड़ रुपये में फाइनल हुआ था और वानखेड़े की संपत्ति उनकी आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में नहीं थी। वानखेड़े ने ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर अभिनेता शाहरुख खान के साथ बातचीत करके आचरण नियमों का उल्लंघन किया।

टॅग्स :Sameer Wankhedeशाहरुख़ खानआर्यन खानसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?