लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में आरटीआई कार्यकर्ता पर बम से हमला

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:26 IST

Open in App

जाजपुर (ओडिशा), 28 मार्च ओडिशा के जाजपुर जिले में सूचना के अधिकार के लिए काम करने वाले एक कार्यकर्ता पर कुछ बदमाशों ने बम फेंके, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शनिवार रात को इमाम नगर क्षेत्र में सर्वेश्वर बेहुरिया पर हमला हुआ, जिसके बाद उन्हें धर्मशाला सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

हालत बिगड़ने पर बेहुरिया को कटक के एससीबी कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित किया गया।

पुलिस ने बताया कि बेहुरिया अपने एक सहयोगी के साथ एक कार में वापस आ रहे थे जब दो व्यक्तियों ने वाहन को रोक कर बम फेंके और भाग निकले।

धर्मशाला पुलिस थाने के प्रभारी सरोज कुमार साहू ने बताया, “बेहुरिया कार चला रहे थे इसलिए उन्हें ज्यादा चोट आई। उनके सहायक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए