लाइव न्यूज़ :

मुर्शिदाबाद में मंत्री के काफिले पर बम से हमला, 3 लोगों के घायल होने की खबर

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2021 07:21 IST

बंगाल के टीएमसी मंत्री जाकिर हुसैन पर हुए इस बम हमले में कमसे-कम तीन लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, जिन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देये घटना हुई है वह जगह सुती पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आती है। कोलकता में भाजपा और TMC के कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ जाने की खबर भी आ रही है।

बहरामपुर: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से किये गए हमले में राज्य के ममता बनर्जी सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री के साथ मौजूद कम से कम दो और लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के 2 नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ।

घटना के बाद जंगीपुरा से विधायक और दो अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया-

उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुरा से विधायक और दो अन्य लोगों को जंगीपुरा उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री को पैरों और पेट के निचले हिस्से में चोटें आई है। उन्होंने कहा, ‘‘हम उन्हें कोलकाता के किसी अस्पताल में भेजने से पहले स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।’’

वरिष्ठ मंत्री मलय घटक ने पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को इस घटना के लिए जिम्मेदार माना-

टीएमसी के नेता एवं वरिष्ठ मंत्री मलय घटक ने इस हमले के लिए ‘‘पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को’’ जिम्मेदार ठहराया है। इसके अलावा, तृणमूल से निष्कासित किए गए एवं मुर्शिदाबाद जिला परिषद के सभाधिपति मुशर्रफ हुसैन ने दावा किया कि यह पार्टी के बीच आंतरिक कलह का नतीजा है। पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं।  

कोलकता में भाजपा व टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प-

कोलकता में भाजपा और TMC के कार्यकर्ताओं के आपस में भिड़ जाने की खबर भी आ रही है। भाजपा नेता फूलबागान एरिया में डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय की तरफ एक मामले की जानकारी लेने के लिए मार्च कर रहे थे। तभी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :मुर्शिदाबादटीएमसीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप