लाइव न्यूज़ :

लापता युवक का शव तालाब से बरामद

By भाषा | Updated: February 10, 2021 15:15 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 10 फरवरी उत्तर प्रदेश के बांदा शहर के अलीगंज इलाके में स्थित अपने घर से रहस्यमयी तरीके से पांच दिन से लापता चल रहे युवक का शव बुधवार सुबह तालाब में पाया गया।

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयश्याम शुक्ला ने बताया कि बुधवार सुबह एक युवक का शव तालाब में पाया गया। उसकी पहचान अलीगंज के खूंटी चौराहे में रहने वाले मोहम्मद असलम (20) के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि असलम छह फरवरी की शाम अपने घर से रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

एसएचओ ने कहा कि प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक शराब के नशे में तालाब में गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गयी।

शुक्ला ने कहा कि मौत की असली वजह जानने के लिए शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए