लाइव न्यूज़ :

मप्र के बालाघाट जिले में दो तेंदुओं के शव मिले, करंट लगने की आशंका

By भाषा | Updated: June 14, 2021 15:02 IST

Open in App

भोपाल, 14 जून मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक गांव में दो तेंदुओं के शव मिले हैं। अधिकारियों को इनकी मौत बिजली का करंट लगने से होने का संदेह है।

मुख्य वन संरक्षक नरेन्द्र सनोदिया ने सोमवार को बताया कि ग्रामीणों ने हर्राभाट खुरमुंडी गांव में एक नर और एक मादा तेंदुए के शवों को देखा था। ग्रामीणों ने रविवार को वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

उन्होंने संदेह व्यक्त किया कि क्षेत्र में बिजली के तारों पर कदम रखने के कारण इन तेदुओं की करंट लगने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने कहा कि घटना के संबंध में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है।

वन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार दोनों तेदुओं के शव एक दूसरे से करीब छह मीटर की दूरी पर पड़े हुए थे।

पिछले साल दिसंबर में केन्द्र सरकार द्वारा जारी ‘भारत में तेंदुओं की स्थिति-2018’ रिपोर्ट के अनुसार देश में मध्यप्रदेश में सबसे अधिक 3,421 तेंदुए थे। इसके बाद कर्नाटक में 1,783 और फिर महाराष्ट्र में 1,690 तेंदुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए