लाइव न्यूज़ :

हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह और सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान, परिजनों को सौंपे गए

By भाषा | Updated: December 11, 2021 21:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह और सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान कर ली गई है और ये संबंधित परिजनों को सौंप दिए गए हैं। सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि शेष चार शवों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जिन सैन्यकर्मियों के शवों की पिछले कुछ घंटों में पहचान की गई है, वे हैं- जूनियर वारंट अफसर (जेडब्ल्यूओ) प्रदीप, विंग कमांडर पी एस चौहान, जेडब्ल्यूओ राणा प्रताप दास, स्क्वाड्रन लीडर के. सिंह, लांस नायक बी साई तेजा और लांस नायक विवेक कुमार।

इन दिवंगत सैन्यकर्मियों को उनके शव उनके गृह क्षेत्र भेजे जाने से पहले दिल्ली छावनी स्थित बेस अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गई।

बुधवार को सेना के एमआई17वी5 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और ब्रिगेडियर एल एस लिद्दर सहित 13 लोगों का निधन हो गया था। सभी शवों को दुर्घटना के एक दिन बाद बृहस्पतिवार शाम तमिलनाडु के सुलूर से दिल्ली लाया गया था।

हादसे में जीवित बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की हालत नाजुक है और उनका इलाज चल रहा है।

जिन चार सैन्यकर्मियों के शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वे सभी थलसेना से हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे