लाइव न्यूज़ :

बंगाल की खाड़ी में पलटे ट्रॉलर से मिले नौ मछुआरों के शव, एक लापता

By भाषा | Updated: July 15, 2021 13:13 IST

Open in App

नामखाना (पश्चिम बंगाल), 15 जुलाई बंगाल की खाड़ी में ऊंची लहरों के कारण बुधवार सुबह पलट गए मछली पकड़ने वाले जहाज (ट्रॉलर) के अंदर बृहस्पतिवार सुबह नौ मछुआरों के शव मिले। ये मछुआरे 24 परगना जिले के रहने वाले थे। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति का पता नहीं चल पाया है और उसकी तलाश की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि हिल्सा मछली को पकड़ने के बाद मछुआरे ट्रॉलर ‘हैमाबाती’ से लौट रहे थे जो बक्खाली तट से कुछ दूरी पर, रक्तेश्वरी द्वीप के नजदीक एकाएक आई ऊंची लहरों के कारण पलट गया था।

मछुआरे शंकर साश्मल मांझी और सैकत दास डेक पर थे और ट्रॉलर चला रहे थे। दोनों समुद्र में कूद गए और उन्हें मछुआरों की एक अन्य नौका ने बचा लिया। ऐसा माना जा रहा है कि अन्य मछुआरे घटना के वक्त सो रहे थे इसलिए उन्हें ट्रॉलर से निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

तलाश एवं बचाव अभियान के एक दिन बाद मछलियों से भरे ट्रॉलर के कैबिन में नौ शव मिले हैं।

तटरक्षक बल लापता मछुआरा अनादि साश्मल की तलाश कर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि मछुआरे की तलाश में गश्ती वाहनों और ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

ट्रॉलर नामखाना इलाके से पांच दिन पहले रवाना हुआ था और इस पर 12 मछुआरे सवार थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?