लाइव न्यूज़ :

Bochaha By Election Result: बोचहा उपचुनाव में राजद ने NDA को पछाड़ा, अमर पासवान 6000 वोट से आगे, बेबी कुमारी पीछे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2022 12:24 IST

Bochaha By Election Result: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहा सीट पर 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में तीन महिलाओं सहित 13 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर चुनाव जीता था।

Bochaha By Election Result:  बिहार विधानसभा की बोचहा सीट पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती शनिवार सुबह शुरू हो गई। राजद ने भाजपा को पछाड़ दिया है। राजद के अमर पासवान 6000 वोटों से आगे हैं। भाजपा की बेबी कुमारी पीछे चल रही है।

मुजफ्फरपुर जिले में आने वाली बोचहा सीट पर 12 अप्रैल को हुए उपचुनाव में तीन महिलाओं सहित 13 प्रत्याशियों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना की प्रक्रिया सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई।

बोचहा से विधायक चुने गए मुसाफिर पासवान के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी थी। पासवान ने बॉलीवुड में सेट डिजाइनिंग के बाद राजनीति में आए मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के टिकट पर चुनाव जीता था।

हाल ही में अपना मंत्री पद गंवाने वाले सहनी पहले दिवंगत विधायक के बेटे अमर को इस सीट से प्रत्याशी बनाना चाहते थे, लेकिन अमर ने पाला बदल लिया और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे। वीआईपी ने इस उपचुनाव में गीता देवी को मौका दिया है, जिनके पिता रमई राम वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के उम्मीदवार थे।

वहीं, भाजपा ने सहनी की पूर्व करीबी बेबी कुमारी को टिकट दिया है। बेबी कुमारी वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में बतौर निर्दलीय मैदान में उतरी थीं और विभिन्न पार्टियों के टिकट पर कई बार बोचहां का प्रतिनिधित्व करने वाले रमई राम को हराया था। इस उपचुनाव में कांग्रेस और असुदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के प्रत्याशियों के साथ-साथ चार निर्दलीयों व कई छोटी पार्टियों के उम्मीदवारों की किस्मत भी दांव पर लगी हुई है। 

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत