लाइव न्यूज़ :

'पंजाब में कोई प्लांट लगाने की योजना नहीं', भगवंत मान के दावे को BMW ने एक दिन बाद ही खारिज किया

By भाषा | Updated: September 15, 2022 07:49 IST

पंजाब में भगवंत मान सरकार के लिए कल उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई जब बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उसकी पंजाब में प्लांट लगाने की अभी कोई योजना नहीं है।

Open in App

चंडीगढ़: महंगी गाड़ियां बनाने वाली जर्मनी की कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बुधवार को कहा कि उसकी पंजाब में विनिर्माण गतिविधियां बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। कंपनी के इस बयान से राज्य सरकार के लिये अजीब स्थिति पैदा हो गयी है।

एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने दावा किया था कि बीएमडब्ल्यू राज्य में वाहनों के कलपुर्जे बनाने का कारखाना लगाने को लेकर राजी हुई है। पंजाब सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा था है कि इस आशय का निर्णय मंगलवार को जर्मनी में बीएमडब्ल्यू मुख्यालय में मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के दौरान किया गया।

भगवंत मान का ट्वीट

मान फिलहाल पंजाब में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने के लिये जर्मनी के दौरे पर हैं। बीएमडब्ल्यू के बयान पर राज्य सरकार की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि बीएमडब्ल्यू समूह चेन्नई में अपने विनिर्माण संयंत्र, पुणे में कलपुर्जों के गोदाम, दिल्ली के सटे हरियाणा के गुरुग्राम में प्रशिक्षण केंद्र और प्रमुख महानगरों में विकसित डीलर नेटवर्क के साथ अपने भारतीय परिचालन के लिए प्रतिबद्ध है।

बयान के अनुसार, ‘‘बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया की पंजाब में अतिरिक्त विनिर्माण इकाई स्थापित करने की कोई योजना नहीं है।’’ इसको लेकर विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा और मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबबीएमडब्ल्यू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील