लाइव न्यूज़ :

बीएमसी चुनाव 2026ः भाजपा में परिवारवाद?, महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के भाई मकरंद, भाभी हर्षिता और चचेरी बहन गौरवी को टिकट?, इस वार्ड से प्रत्याशी?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2025 17:54 IST

BMC Elections 2026: राहुल नार्वेकर ने कहा, “मकरंद और हर्षिता वार्डों में अच्छा काम करते हैं, जिस कारण उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाला कोई नहीं है। मुझे नहीं लगता कि विपक्ष के पास इन सीट पर जीत हासिल करने का कोई मौका है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा बार-बार यह दावा करती रही है कि वह वंशवादी राजनीति का विरोध करती है। पार्टी निश्चित रूप से इन सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी।तीनों उम्मीदवार अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मौजूदा विधायकों और सांसदों के रिश्तेदारों को टिकट नहीं देने के अपने ही रुख के विपरीत जाते हुए मंगलवार को बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के परिवार के तीन सदस्यों को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। राहुल नार्वेकर ने हालांकि इन उम्मीदवारों के अपने-अपने वार्डों में प्रदर्शन का हवाला देते हुए पार्टी के इस फैसले का समर्थन किया। भाजपा ने बीएमसी चुनाव में नार्वेकर के भाई व पूर्व पार्षद मकरंद नार्वेकर, भाभी हर्षिता नार्वेकर और चचेरी बहन गौरवी शिवलकर-नार्वेकर को मैदान में उतारा है।

इस कदम ने लोगों को चौंका दिया क्योंकि भाजपा बार-बार यह दावा करती रही है कि वह वंशवादी राजनीति का विरोध करती है। राहुल नार्वेकर ने कहा, “मकरंद और हर्षिता अपने-अपने वार्डों में अच्छा काम करते हैं, जिस कारण उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाला कोई नहीं है। मुझे नहीं लगता कि विपक्ष के पास इन सीट पर जीत हासिल करने का कोई मौका है।

पार्टी निश्चित रूप से इन सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखेगी।” पार्टी सूत्रों के अनुसार, तीनों उम्मीदवार अध्यक्ष की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए मतदान 15 जनवरी को होगा और मतगणना अगले दिन होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि मंगलवार है और दो जनवरी तक नाम वापस लिया जा सकता है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रBJPदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवारअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां