लाइव न्यूज़ :

मुंबई इकाई की अध्यक्ष राखी जाधव बीजेपी में शामिल, नगर निकाय चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, घाटकोपर से लड़ेंगी इलेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 29, 2025 19:25 IST

घाटकोपर से तीन बार पार्षद रह चुकीं राखी जाधव नगर निकाय में राकांपा समूह की नेता भी रह चुकी हैं और सांसद सुप्रिया सुले की करीबी मानी जाती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में राकांपा (एसपी) की संभावनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण झटका माना जा रहा है।किसी गठबंधन या मोर्चे में कम से कम 30 सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी।भाजपा में शामिल होने से उस वार्ड में भाजपा के भीतर असंतोष पैदा हो सकता है।

मुंबईः शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मुंबई इकाई की अध्यक्ष राखी जाधव 15 जनवरी को होने वाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों से पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। विधायक पराग शाह की उपस्थिति में जाधव औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गयीं और उनके घाटकोपर से सत्तारूढ़ पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। इस कदम से राकांपा (एसपी) को ऐसे समय में झटका लगा है, जब मुंबई में संभावित चुनावी समझौते को लेकर चर्चा चल रही थी।

निकाय चुनावों से पहले एनसीपी (एसपी) के सामने गठबंधन के विकल्पों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज थीं, जिनमें उद्धव ठाकरे–राज ठाकरे का गठबंधन और कांग्रेस दो संभावित विकल्प माने जा रहे थे। हालांकि, गठबंधन की बातचीत जारी रहने के बावजूद, भाजपा ने जाधव को पार्टी में शामिल कर लिया, जिससे चुनाव के मौसम में पार्टी में दरारें और गहरी हो गईं।

जुलाई 2023 में राकांपा में हुए विभाजन के दौरान, जाधव ने राकांपा (एसपी) के साथ रहने का विकल्प चुना था। हालांकि, सीटों के बंटवारे को लेकर असंतोष के बाद उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया। उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी। जाधव ने पार्टी को 52 सीट के लिए उम्मीदवारों की सूची सौंपी थी और किसी गठबंधन या मोर्चे में कम से कम 30 सीटें मिलने की उम्मीद जताई थी,

लेकिन उनका दावा है कि इसे सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ स्तर पर प्रयास नहीं किए गए। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित सीट-बंटवारे की व्यवस्था में पार्टी को कम सीट मिलने को लेकर राकांपा (एसपी) के भीतर असंतोष पनप रहा था, जिसका अब परिणाम जाधव के पार्टी छोड़ने के रूप में सामने आया है।

साथ ही, उनके भाजपा में शामिल होने से उस वार्ड में भाजपा के भीतर असंतोष पैदा हो सकता है, जहां से उनके चुनाव लड़ने की संभावना है। पूर्व मंत्री नवाब मलिक के शरद पवार का खेमा छोड़कर अजित पवार से जुड़ने के बाद जाधव को राकांपा (एसपी) की मुंबई इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

पार्टी के लिए एक कठिन समय के दौरान जाधव ने मुंबई में पार्टी के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घाटकोपर से तीन बार पार्षद रह चुकीं जाधव नगर निकाय में राकांपा समूह की नेता भी रह चुकी हैं और सांसद सुप्रिया सुले की करीबी मानी जाती हैं। भाजपा में उनका शामिल होना मुंबई में राकांपा (एसपी) की संभावनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण झटका माना जा रहा है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबईमहाराष्ट्रशरद पवारSupriya Suleराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर