BMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे के करीबी दगडू सकपाल ने बदला पाला, नगर निकाय चुनाव से पहले शिंदे गुट में हुए शामिल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2026 13:03 IST2026-01-11T13:01:56+5:302026-01-11T13:03:26+5:30
BMC Elections 2026: पूर्व विधायक का शिवसेना में शामिल होना शिंदे के लिए अहम माना जा रहा है, जो ठाकरे के गढ़ में अपनी पार्टी की पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

BMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे के करीबी दगडू सकपाल ने बदला पाला, नगर निकाय चुनाव से पहले शिंदे गुट में हुए शामिल
BMC Elections 2026: बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) को झटका देते हुए पूर्व विधायक दगडू सकपाल रविवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए। सकपाल मुंबई के लालबाग–परेल–सेवरी क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके हैं। यह इलाका पिछले पांच दशकों से अधिक समय से ठाकरे परिवार का गढ़ माना जाता है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में उनका शामिल होना प्रतीकात्मक माना जा रहा है, क्योंकि अजय चौधरी 2014 से इस क्षेत्र से विधायक हैं। लेकिन नगर निकाय चुनावों से पहले एक पूर्व विधायक का शिवसेना में शामिल होना शिंदे के लिए अहम माना जा रहा है, जो ठाकरे के गढ़ में अपनी पार्टी की पैठ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
#WATCH | Maharashtra: Former Shiv Sena MLA Dagdu Sakpal leaves Shiv Sena (UBT) and joins Deputy CM Eknath Shinde-led Shiv Sena.
— ANI (@ANI) January 11, 2026
(Video: Shiv Sena) pic.twitter.com/MQEyXwSg6G
पिछले सप्ताह शिंदे की सकपाल से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद उनके पाला बदलने की अटकलें तेज हो गई थीं। महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए 15 जनवरी को मतदान होना है।