लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस, राष्ट्रीय समाज पक्ष, आरपीआई 165 और वीबीए 62 सीट पर चुनाव लड़ेगी, 227 सीटों पर बंटवारा, शरद पवार-उद्धव ठाकरे से अलग राहुल गांधी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2025 18:06 IST

BMC Elections 2026: महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी, 2026 को होगा, जबकि जिला परिषद चुनावों की औपचारिक घोषणा अबतक नहीं की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल और वीबीए के प्रदेश उपाध्यक्ष धैर्यवर्धन पुंडकर ने की।गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विभाजनकारी राजनीति को रोकने के लिए किया गया है।कभी पूरी तरह से संतोषजनक नहीं रही है, बल्कि इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति आवश्यक है।

मुंबईः कांग्रेस और बीआर आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर के नेतृत्व वाली वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने रविवार को घोषणा की कि दोनों दल आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव मिलकर लडेंगे। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत वीबीए 227 सीट में से 62 सीट पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस 150 से अधिक सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कुछ सीट राष्ट्रीय समाज पक्ष और आरपीआई (गवई) को आवंटित की जाएंगी। गठबंधन के फैसले की घोषणा कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्द्धन सपकाल और वीबीए के प्रदेश उपाध्यक्ष धैर्यवर्धन पुंडकर ने की।

सपकाल ने कहा कि राज्य में शेष 28 नगरपालिकाओं के लिए गठबंधन पर निर्णय स्थानीय स्तर पर लिया जाएगा और दोनों दलों ने अपने स्थानीय नेतृत्व को उचित निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-वीबीए का गठबंधन केवल चुनावी गणित पर आधारित नहीं, बल्कि साझा विचारधारा पर आधारित एक ‘‘स्वाभाविक गठबंधन’’ है।

सपकाल ने कहा, ‘‘यह संख्याओं का खेल नहीं, बल्कि विचारों का संगम है। दोनों दल संविधान में और समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय पर आधारित भारत के निर्माण में विश्वास रखते हैं।’’ वीबीए नेता पुंडकर ने कहा कि यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विभाजनकारी राजनीति को रोकने के लिए किया गया है।

उन्होंने कहा कि सपकाल ने गठबंधन की पहल की थी और शुरुआत से ही सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखा था। वीबीए के प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य प्रवक्ता सिद्धार्थ मोकले ने कहा कि गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बातचीत कभी पूरी तरह से संतोषजनक नहीं रही है, बल्कि इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति आवश्यक है। महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के लिए मतदान 15 जनवरी, 2026 को होगा, जबकि जिला परिषद चुनावों की औपचारिक घोषणा अबतक नहीं की गई है।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाकांग्रेसमहाराष्ट्रBJPराहुल गांधीउद्धव ठाकरेशरद पवारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम