लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: मस्जिद के बाहर खून से लथपथ युवक का शव मिला

By IANS | Updated: January 30, 2018 22:40 IST

एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Open in App

उत्तर प्रदेश में हाथरस जनपद के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी में एक मस्जिद के पास संदिग्ध हालात में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का शक जताया है। 

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला खंदारी गढ़ी स्थित मस्जिद के बाहर खून से लथपथ युवक अमित गौतम का शव पड़ा मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर एसपी समेत पुलिस बल पहुंचा और पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन युवक की हत्या की आशंका जता रहे हैं। इलाके में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने बताया कि मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रात में युवक को कुछ लोग अपने साथ ले गए और हत्या कर दी। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने दो-तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।  एसपी ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टFIR: 14 साल के लड़के ने की कक्षा 3 में पढ़ने वाले छात्र की हत्या, शव को स्कूल में दफनाया

भारतनौकरी न मिलने से किसान के बेटे का सुसाइड, पोस्टमार्टम को खटोली पर ढो कर ले गए शव

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए