लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रामबन में विस्फोट, दो लोग घायल

By भाषा | Updated: August 7, 2021 09:20 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, सात अगस्त जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बनिहाल शहर के नजदीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ‘‘विस्फोट’’ से एक किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि विस्फोट शुक्रवार को रात करीब सवा ग्यारह बजे एमजी कंस्ट्रक्शन साइट पर हुआ। इसमें उधमपुर के गोपाल शर्मा (35) और मंगित खारी के मोहम्मद आकिब (16) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने कहा कि विस्फोट की वजह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सुरक्षा बलों ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी की।

विस्फोट एमजी कंपनी के कार्यालय और कर्मचारियों के निवास स्थल के बीच में हुआ। उन्होंने इस संभावना से इनकार नहीं किया कि लोगों में भय उत्पन्न करने के लिए संदिग्ध आतंकवादियों ने हथगोला फेंका हो जिससे यह विस्फोट हुआ हो।

एमजी कंपनी बनिहाल बायपास का निर्माण कर रही है, यह चार लेन की जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग परियोजना का हिस्सा है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए