लाइव न्यूज़ :

जम्मू सीमा पर ब्लैकआउट का निर्देश, बीएसएफ बोली-रातें बंकरों में गुजारें

By सुरेश डुग्गर | Updated: March 1, 2019 05:16 IST

जम्मू सीमा पर भी हालात बहुत खराब हो गए हैं। पाकिस्तान के साथ तनातनी और युद्ध के माहौल का परिणाम सीमावासी भुगतने लगे हैं। हालांकि जम्मू सीमा पर पिछले 24 घंटों से मुर्दा शांति का माहौल बना हुआ है पर लोग दहशतजदा जरूर हैं।

Open in App

एलओसी पर अगर पाक गोलाबारी लोगों को दहशतजदा कर रही है तो जम्मू सीमा पर हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की गोलीबारी की कोई घटना तो नहीं हुई थी लेकिन बीएसएफ के निर्देशों से लोग सकते में हैं। बीएसएफ ने उन कई गांवों में ब्लैकआउट के निर्देश दिए हैं जो पूरी तरह से इंटरनेशनल बार्डर से सटे हुए हैं। ब्लैकआउट के साथ ही सीमावासियों को रातें बंकरांें में गुजारने के लिए कहा गया है। सीमावर्ती के पांच किमी के क्षेत्रों में स्कूल-कालेज पहले ही बंद किए जा चुके हैं।

जम्मू सीमा पर भी हालात बहुत खराब हो गए हैं। पाकिस्तान के साथ तनातनी और युद्ध के माहौल का परिणाम सीमावासी भुगतने लगे हैं। हालांकि जम्मू सीमा पर पिछले 24 घंटों से मुर्दा शांति का माहौल बना हुआ है पर लोग दहशतजदा जरूर हैं। उनकी दहशत को बीएसएफ के वे निर्देश भी बढ़ा रहे हैं जिनमें कहा गया है कि जम्मू सीमा के वे गांव रातों को ब्लैकआउट रखें जो पूरी तरह से जीरो लाइन से सटे हुए हैं। यही नहीं बीएसएफ ने इन गांवों के लोगों को बंकरों में रात गुजारने तथा नए बंकर खोदने के निर्देश देकर अप्रत्यक्ष रूप से यह संकेत दिया है कि हालात बहुत खराब हैं।

जानकारी के लिए जम्मू सीमा इंटरनेशनल बार्डर है पर पाकिस्तान इसे इंटरनेशनल बार्डर मानने को राजी नहीं है। वह इसे वर्किंग बाउंडरी कहता है। उसका कहना है कि 1947 के बंटवारे के समय तक यह सीमा पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के महाराजा के बीच सीमा थी पर भारत के साथ जम्मू कश्मीर के विवाद के कारण आज तक उसने इसे इंटरनेशनल बार्डर का दर्जा नहीं दिया है।

नतीजा सामने है। जम्मू सीमा से पलायन भी आरंभ हो गया है। लोग रातें बंकरों में गुजारने को मजबूर हो रहे हैं। 21वीं सदी में वे ब्लैकआउट की स्थिति में रह रहे हैं। वह भी ऐसे समय में जबकि सीमा पर युद्ध की घोषणा नहीं हुई है और सीजफायर भी जारी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत