लाइव न्यूज़ :

बीके कुठियाला मामले में उलझा ईओडब्ल्यू, पूर्व कुलपति ने मेडिकल सर्टिफिकेट भेज मांगी मोहलत

By बृजेश परमार | Updated: June 16, 2019 05:37 IST

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कुठियाला को ईओडब्ल्यू में उपस्थित होने के लिए पहले 8 जून फिर, 11 जून और आखिर में 14 जून का समय दिया गया था.

Open in App
ठळक मुद्देईओडब्ल्यू अब मेडिकल सर्टिफिकेट का मेडिकल बोर्ड या चिकित्सा विशेषज्ञ से परीक्षण कराने की तैयारी में है. परीक्षण के बाद एक टीम पंचकुला भेजी जाएगी

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय घोटाले में ईओडब्ल्यू के निशाने पर चल रहे विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बीके कुठियाला ने एक बार फिर ईओडब्ल्यू उलझन में डाल दिया है. उन्होंने ईओडब्ल्यू से 27 जून तक की मोहलत मांगते हुए मेडिकल सर्टिफिकेट भेजा है, जिसमें स्वयं को तीन दिन के बेड रेस्ट का उल्लेख किया है. ईओडब्ल्यू अब मेडिकल सर्टिफिकेट का मेडिकल बोर्ड या चिकित्सा विशेषज्ञ से परीक्षण कराने की तैयारी में है.

माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कुठियाला को ईओडब्ल्यू में उपस्थित होने के लिए पहले 8 जून फिर, 11 जून और आखिर में 14 जून का समय दिया गया था. इस समयावधि में उपस्थित नहीं होने पर उनकी गिरफ्तारी तय थी, लेकिन शुक्रवार को कुठियाला की तरफ से एक पत्र और उसके साथ मेडिकल सर्टिफिकेट ईओडब्ल्यू मुख्यालय भेजा गया, जिसमें उन्होंने चिकित्सक द्वारा उनका स्वास्थ्य ठीक न होने और तीन दिन के बेड रेस्ट करने की सलाह का सर्टिफिकेट भेजा है. ईओडब्ल्यू अफसरों का मानना है कि जब चिकित्सक ने तीन दिन के आराम की सलाह दी तो उन्होंने 27 जून के बाद का समय क्यों मांगा.

ईओडब्ल्यू अब मेडिकल सर्टिफिकेट का मेडिकल बोर्ड या चिकित्सा विशेषज्ञ से परीक्षण कराने की तैयारी में है. परीक्षण के बाद एक टीम पंचकुला भेजी जाएगी, जहां फिलहाल कुठियाला ने अस्वस्थता के कारण आराम करना बताया है.

उल्लेखनीय है कि ईओडब्ल्यू द्वारा कुठियाला से माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय में नियम विरुद्ध नियुक्ति, पदोन्नति, प्रतिनियुक्ति, अध्ययन केन्द्र खोलने, नियम विरुद्ध संस्थानों को अनुदान देने, दौरों पर विवि की खर्च की गई राशि, निजी आवास पर ट्यूबवेल लगाने, लैपटाप, आईफोन बगैर अनुमति के खरीदे जाने, शराब पार्टियों पर खर्च की गई राशि के साथ आर्थिक अनियमितता समेत एक दर्जन बिन्दुओं पर पूछताछ की जाना है.

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए