लाइव न्यूज़ :

हौज काजी: बीजेपी सांसद विजय गोयल ने हिंसा भड़काने में बताया आप मंत्री इमरान हुसैन का हाथ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2019 07:49 IST

गोयल ने इस पूरे मामले में इमरान हुसैन की भूमिका की जांच की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत किया है।

Open in App

हौज काजी हिंसा मामले में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद विजय गोयल ने कहा कि हिंसा के पीछे आम आदमी पार्टी के लोगों का हाथ है। विजय गोयल का कहना है कि स्थानीय लोगों ने उन्हें बताया कि आप के मंत्री इमरान हुसैन ने रात में आकर इस मामले को तूल दिया था।

विजय गोयल का कहना है कि लोगों नें बताया कि पार्किंग को लेकर दो लोगों का झगड़ा हुआ था जिसके बाद रात को इमरान हुसैन ने भीड़ इकट्ठा की और हमला हुआ। यही वजह है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं का इस मामले में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।

गोयल ने इस पूरे मामले में इमरान हुसैन की भूमिका की जांच की मांग की है। इसके लिए उन्होंने पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत किया है। विजय गोयल ने कहा कि मुझे इस बात का दुख है कि इलाके के कुछ लोगों ने हमारी आराध्य देवी मां दुर्गा के मंदिर में तोड़फोड़ किया लेकिन इससे ज्यादा दुख मुझे इस बात का है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी वोट बैंक की राजनीति के चलते चुप बैठे रहे।

क्या है मामला-दिल्ली के हौजकाज़ी इलाके में रविवार को हुये सांप्रदायिक तनाव के बाद, इस घटना के केंद्र में रहे संजीव गुप्ता के परिवार ने कहा है कि बीते दो दशकों से उनका परिवार पड़ोसी अल्पसंख्यक समुदाय के साथ शांतिपूर्ण ढंग से रहता आया है। उन्होंने कहा कि वे झगड़े के बाद हुई बातों की तो वजह नहीं बता सकते क्योंकि इससे पहले उन्होंने ऐसा नहीं देखा। गुप्ता की मां कैलाशवती गुप्ता ने दावा किया कि बीते 20 साल से मुसलमान उनके पड़ोसी हैं और यहां का वातावरण शांतिपूर्ण है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। 

गौरतलब है कि रविवार रात दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में पार्किंग को लेकर हुई कहासुनी ने सांप्रदयिक रूप धारण कर लिया। इस घटना में एक मंदिर में हुई तोड़फोड़ से यहां तनाव फैल गया।

टॅग्स :विजय गोयलदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील