लाइव न्यूज़ :

भाजपा का बिहार के मुख्यमंत्री पर तंज, कहा- लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार खुद खाता खोलकर दिखा दें

By एस पी सिन्हा | Updated: February 26, 2023 15:36 IST

भाजपा के 100 सीटों के अंदर समेटने के नीतीश कुमार के बयान पर अब पलटवार आया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में इस बार नीतीश कुमार का खाता भी नहीं खुलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देविधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर किया पलटवार।सम्राट चौधरी ने कहा- पिछली बार तो दो सीटें थी, इस बार बिहार की जनता उनका खाता भी नहीं खुलने देगी। नीतीश कुमार बिहार की राजनीतिक में अप्रसांगिक हो चुके हैं, भाजपा 40 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी: सम्राट चौधरी

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 में भाजपा को 100 सीटों के अंदर सिमटा दिये जाने का दावा किये जाने पर भाजपा ने उनपर जोरदार हमला बोला है। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि पिछली बार नीतीश को प्रधानमंत्री बनने का कीड़ा काटा था तो दो सीट पर सिमट गए थे, लेकिन इस बार तो बिहार की जनता उनका खाता भी नहीं खुलने देगी। 

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार खुद खाता खोलकर दिखा दें। बिहार की जनता उनका खाता नहीं खुलने देगी। इस बार बिहार की जनता उन्हें डिस्पोज करने का मन बना चुकी है। नीतीश कुमार बिहार की राजनीतिक में अप्रसांगिक हो चुके हैं और इस बार भाजपा 40 में से 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। 

वहीं सोमवार से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र को लेकर सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा पिछले सात महीने से बिहार की सरकार को जगाने की कोशिश कर रही है। सो चुकी महागठबंधन की सरकार बालू माफिया और शराब माफिया की गोद में चलने वाली सरकार है। राज्यभर में रोज हत्याएं हो रही हैं, उसपर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। अब तो लालू-तेजस्वी के लोग भी नीतीश को ’पलटू चाचा’ कहना शुरू कर चुके हैं। 

वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की अगर कोई तारीख तय की है तो बिहार की जनता उसे जानना चाहती है।

टॅग्स :बिहार समाचारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष