लाइव न्यूज़ :

भाजपा की शक्ति उसका बूथ स्‍तर का कार्यकर्ता : जेपी नड्डा

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:19 IST

Open in App

लखनऊ, एक मार्च भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को काशी विश्‍वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया और मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद बूथ अध्‍यक्षों की बैठक में कहा कि '' संगठन की शक्ति के आधार पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा की शक्ति उसका बूथ स्‍तर का कार्यकर्ता है जिसने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को अंतिम व्‍यक्ति तक पहुंचाया है।’’

भाजपा मुख्‍यालय से जारी बयान के अनुसार नड्डा ने सोमवार को अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन कई महत्‍वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लिया और पार्टी को मजबूती देने के लिए कई संगठनात्‍मक बैठकें भी की।

नड्डा ने वाराणसी महानगर के मध्‍यमेश्‍वर मंडल के बूथ अध्‍यक्ष राजेश यादव के घर पर अल्‍पाहार लिया और स्‍नेहपूर्ण आतिथ्‍य के लिए यादव परिवार का आभार जताया।

बाबा विश्‍वनाथ की पूजा अर्चना के बाद नड्डा ने वाराणसी महानगर के मध्‍यमेश्‍वर मंडल की एक बूथ समिति की बैठक की।

उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से बैठक में बूथ मजबूत करने के लिए पक्ष और विपक्ष दोनों के घरों पर जाने और उनके सुख-दुख में शामिल होने तथा उनकी परेशानियों को हल करने में काम आने की नसीहत दी।

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन नड्डा ने पत्रकारों से कहा कि ''अध्‍यात्‍म की उदगम स्‍थली काशी सदियों से दुनिया को अध्‍यात्‍म के मार्ग पर चलते हुए जन जन के कल्‍याण की राह दिखा रही है। हर बार की भांति इस बार भी मुझे बाबा काशी विश्‍वनाथ व काल भैरव के दर्शन करने का सौभाग्‍य मिला और इसके लिए मैं अभिभूत हूं।''

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत लगातार प्रगति के पथ पर तेज गति से अग्रसर है और दुनिया में भारत का नाम प्रशस्‍त हो रहा है।

उन्‍होंने कहा कि यह सौभाग्‍य की बात है कि मोदी वाराणसी के जनप्रतिनिधि हैं।

सर्वप्रथम नड्डा ने काशी विश्‍वनाथ के दर्शन किये और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह, राज्‍य सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी और भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

बूथ अध्‍यक्ष के घर अल्‍पाहार के बाद नड्डा ने पंडित दीनदयाल उपाध्‍याय स्‍मृति स्‍थल, पड़ाव पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्‍होंने दीनदयाल उपाध्‍याय स्‍मृति स्‍थल का भ्रमण किया।

नड्डा ने काशी क्षेत्र के आईटी और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की केंद्र व राज्‍य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का अनुरोध किया।

भाजपा अध्‍यक्ष ने काशी क्षेत्र के मंडल मंडल अध्‍यक्षों और मंडल प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित किया।

संगठनातमक बैठकों में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और भाजपा प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए