लाइव न्यूज़ :

कंगना रनौत के विवादित टिप्पणी पर बीजेपी का आया बयान, कहा- उन्हें पार्टी की ओर से बोलने का 'कोई अधिकार' नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: August 26, 2024 16:54 IST

बयान में आगे कहा गया है, "भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को भविष्य में इस तरह के किसी भी बयान से परहेज करने का निर्देश दिया है।"

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कंगना को बांग्लादेश में अशांति को भारत में 2020 के किसान विरोध से जोड़ने वाले उनके बयान पर आड़े हाथों लियाबयान में कहा गया है, किसानों के विरोध पर कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान पर पार्टी की राय के अनुरूप नहींपार्टी ने कहा कि उन्हें नीतिगत मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को एक बयान जारी कर कंगना रनौत को बांग्लादेश में अशांति को भारत में 2020 के किसान विरोध से जोड़ने वाले उनके बयान पर आड़े हाथों लिया। अपने बयान में भाजपा ने कहा कि वह 2020 के भारत के कृषि आंदोलन पर रनौत के बयान से असहमत है। पार्टी ने कहा कि उन्हें नीतिगत मुद्दों पर बोलने का अधिकार नहीं है।

बयान में कहा गया है, "किसानों के विरोध पर कंगना रनौत द्वारा दिया गया बयान इस मामले पर पार्टी की राय के अनुरूप नहीं है। पार्टी मिस कंगना रनौत से असहमत है।" इसके अलावा, भगवा पार्टी ने कहा कि उसने रनौत को भविष्य में इस तरह की टिप्पणी करने से परहेज करने का निर्देश दिया है। बयान में आगे कहा गया है, "भारतीय जनता पार्टी ने कंगना रनौत को भविष्य में इस तरह के किसी भी बयान से परहेज करने का निर्देश दिया है।"

ऐसा क्या कहा था कंगना ने?

मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक साक्षात्कार में दावा किया था कि 'किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान भारत में बांग्लादेश जैसी अराजकता हो सकती थी।' "किसानों के विरोध के नाम पर बांग्लादेश जैसी अराजकता भारत में भी हो सकती थी। रनौत ने रविवार को एक पोस्ट को रीट्वीट किया था जिसमें साक्षात्कार से उनकी टिप्पणियों को हाइलाइट किया गया था।

टॅग्स :BJPकिसान आंदोलनबांग्लादेशBangladesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष