लाइव न्यूज़ :

फड़नवीस सरकार के इस्तीफे से भाजपा का घमंड चूर-चूर हो गया: मलिक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 26, 2019 19:02 IST

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि शिवेसना,राकांपा और कांग्रेस के नेता जल्द ही बैठक करेंगे व फिर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। मलिक ने फड़नवीस की उस भविष्यवाणी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन अधिक समय तक नहीं चलेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव होंगे मुख्यमंत्री, शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के नेता राज्यपाल से मिलेंगे : राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ पांच साल नहीं बल्कि 20-25 साल तक चलेगी।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मंगलवार को कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने दावा किया कि देवेंद्र फड़नवीस सरकार के इस्तीफे से भाजपा का घमंड चूर-चूर हो गया।

राकांपा के मुख्य प्रवक्ता नवाब मलिक ने बताया कि शिवेसना,राकांपा और कांग्रेस के नेता जल्द ही बैठक करेंगे व फिर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। मलिक ने फड़नवीस की उस भविष्यवाणी को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस गठबंधन अधिक समय तक नहीं चलेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सिर्फ पांच साल नहीं बल्कि 20-25 साल तक चलेगी। इससे पहले देवेंद्र फड़नवीस ने यह कहते हुए अपना इस्तीफा दे दिया कि निजी कारणों से उप मुख्यमंत्री अजित पवार के इस्तीफा देने के बाद उनके पास बहुमत नहीं रह गया है।

शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस की बैठक से पहले मलिक ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यह लोगों की जीत है... महाराष्ट्र के लोगों ने भाजपा नेताओं का घमंड तोड़ दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे अगले मुख्यमंत्री होंगे, राकांपा प्रमुख शरद पवार पहले ही यह कह चुके हैं। उद्धव जी ने (खुद के) मुख्यमंत्री बनने पर सहमति दे दी है।’’ मलिक ने कहा कि तीनों पार्टियों की बैठक के बाद वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीशिव सेनाउद्धव ठाकरेसंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए