लाइव न्यूज़ :

"अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्मित, अब तिहाड़ के सिनेमाघरों में", भाजपा ने मनीष सिसोदिया-सत्येंद्र जैन को लेकर जारी किया पोस्टर, जानें और क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 10, 2023 10:22 IST

भाजपा ने जेल में बंद आप नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का 2001 की बॉलीवुड फिल्म जोड़ी नंबर 1 की नकल करते हुए एक पोस्टर जारी किया, जिसमें कहा गया है, "अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्मित, अब तिहाड़ के सिनेमाघरों में।"

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली शराब नीति मामले में 26 फरवरी को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से मनीष सिसोदिया वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं।दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया गया।सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।

नई दिल्ली: भाजपा दिल्ली इकाई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को जेल में बंद आप नेताओं मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का एक पोस्टर जारी कर उन दोनों को 'जोड़ी नंबर 1' बताया। भाजपा ने पोस्टर में सत्येंद्र जैन को "हवाला घोटालेबाज, अभिनेता 1" और मनीष सिसोदिया को "शराब घोटालेबाज, अभिनेता 2" के रूप में दिखाया है। पोस्टर 'जोड़ी नंबर 1' नाम की 2001 की बॉलीवुड फिल्म की नकल कर रहा है।

पोस्टर में लिखा हुआ है, "अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्मित, अब तिहाड़ के सिनेमाघरों में।" आप नेताओं के चेहरे 2001 की फिल्म जोड़ी नंबर 1 के मूल पोस्टर पर लगाए गए हैं। पोस्टर को साझा करते हुए भाजपा ने लिखा, "मनीष सिसोदिया, सतेंद्र तो झांकी है, इनका सरगना केजरीवाल अभी बाकी है!!"

दिल्ली शराब नीति मामले में 26 फरवरी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से मनीष सिसोदिया वर्तमान में तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उन्हें तिहाड़ जेल ले जाया गया।

वहीं, सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। वह भी तिहाड़ जेल में बंद है और उसे जमानत नहीं मिली है। आप आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं ने दिल्ली कैबिनेट में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। सिसोदिया दिल्ली के उपमुख्यमंत्री थे और शिक्षा सहित 18 उच्च-स्तरीय विभागों का जिम्मा उनके पास ही था, जबकि जैन दिल्ली के स्वास्थ्य और जेल मंत्री थे।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब भाजपा आम आदमी पार्टी व उसके नेताओं पर इस तरह हमलावर हुई हो। इससे पहले शराब नीति मामले में कथित संलिप्तता के लिए भाजपा ने मनीष सिसोदिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निंदा करने के लिए एक समान मार्ग अपनाया था।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाSatyendar JainBharatiya Janata PartyAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप