लाइव न्यूज़ :

गुजरातः बीजेपी विधायक ने महिला नेता को सड़क पर गिराकर लातों से पीटा, पीड़िता बोली- ऐसे सुरक्षित रहेंगी महिलाएँ!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 3, 2019 11:37 IST

गुजरात के नरोदा से बीजेपी विधायक बलराम थवानी एक महिला पर लात बरसाते नजर आ रहे हैं। जानें क्या है पूरा मामला...

Open in App
ठळक मुद्देतेजवानी ने बीजेपी विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पीड़िता ने कहा, 'मैं मोदी से पूछती हूं, बीजेपी शासन में महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?'

नरोदा से बीजेपी विधायक बलराम थवानी पर एक महिला नेता की पिटाई करने का आरोप लगा है। पीड़िता एनसीपी की क्षेत्रीय नेता बताई जा रही है। जिनका नाम नीतू तेजवानी है। तेजवानी ने बीजेपी विधायक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

तेजवानी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि वो एक क्षेत्रीय समस्या को लेकर बीजेपी विधायक से मिलने पहुंची थी। विधायक ने बिना मेरी बात सुने थप्पड़ रसीद कर दिया। जब मैं सड़क पर गिर पड़ी तो मुझे लात मारने लगे। विधायक के लोगों ने मेरे पति को भी पीटा।

पीड़िता ने कहा, 'मैं मोदी से पूछती हूं, बीजेपी शासन में महिलाएं कैसे सुरक्षित रहेंगी?' 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विधायक ने कहा कि वे इस घटना को लेकर दुखी हैं और महिला से माफी मांगने को भी तैयार हैं। थवानी का दावा है कि पहले उन पर हमला किया गया, जिसके बाद आत्मरक्षा में उन्होंने महिला की पिटाई कर दी।

जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट किया, 'अहमदाबाद के नरोडा इलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात भाजपा के 'माननीय' विधायक बलराम थावानी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पीटा! अहमदाबाद पुलिस आप तुरंत गिरफ्तारी कीजिए! यह हरगिज नहीं चलेगा!

टॅग्स :गुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण