लाइव न्यूज़ :

भाजपा के घोषणापत्र में पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने पर चुप्पी साध ली गयी है : नारायणसामी

By भाषा | Updated: March 27, 2021 17:04 IST

Open in App

पुडुचेरी, 27 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने इस केंद्रशासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर भाजपा के अपने घोषणापत्र में चुप्पी साध लेने पर शनिवार को सवाल उठाया।

नारायणसामी ने यहां पाटी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस, द्रमुक और यहां तक कि एआईएनआरसी (जिसने भाजपा से गठजोड़ किया है) इस केंद्रशासित प्रदेश को राज्य का दर्जा देने की मांग करती आ रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ एक बार तो एआईएनआरसी के नेता एन रंगासामी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की थी कि यदि केंद्र पुडुचेरी को राज्य का दर्जा नहीं देता है तो वे सभी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करें।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अब भाजपा के घोषणापत्र में राज्य का दर्जा देने पर उसके रुख का जिक्र नहीं है, तो मैं जानना चाहता हूं कि एआईएनआरसी की नीति क्या है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में सालों के दौरान पुडुचेरी पर केंद्र का बना 7000 करोड़ रुपये का कर्जा भी माफ करने का वादा नहीं किया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह भाजपा ने चुप्पी साधकर अपनी जनविरोधी नीतियां बेनकाब कर दी हैं।

पुडुचेरी में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?