लाइव न्यूज़ :

भाजपा के घोषणापत्र में वायदा: हर साल एक लाख लोगों को मुफ्त मिलेगी गाय

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 29, 2018 20:05 IST

बीजेपी के घोषणापत्र में वायदा किया है कि पढ़ने वाली लड़कियों को साइकिल और स्कूटर सातवीं कक्षा से 10 वीं कक्षा तक की लड़कियों को नि:शुल्क साइकिल जबकि स्नातक और उससे ऊपर के पाठ्यक्रमों में पढ़ रही लड़कियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 'स्कूटी' (दोपहिया) मिलेगी.

Open in App

भाजपा ने तेलंगाना विधानसभा चुनावों के लिए गुरुवार को जारी घोषणापत्र में कहा है कि अगर वह सत्ता में आती है तो किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज की माफी, स्नातकों को मुफ्त लैपटॉप, शराब की बिक्री को नियमित करने के साथ हर साल एक लाख लोगों को मुफ्त में गाय प्रदान की जाएगी. राज्य में सात दिसंबर को मतदान होगा.

यह घोषणा पत्र भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के लक्ष्मण ने जारी किया. इसमें कहा गया है कि पार्टी सत्ता में आने पर धन और दूसरे प्रलोभन देकर 'बलात धर्म परिवर्तन' को रोकने के लिए वह कानून बनाएगी. इसमें यह भी कहा गया है कि बांग्लादेश से 'अवैध रूप से प्रवेश' करने वाले लोगों तथा रोहिंग्या समुदाय के लोगों को वापस भेजा जाएगा.

किसानों के लिए कहा गया है कि हर किसान को उच्च गुणवत्ता वाले बीज और मुफ्त में बोरवैल या पंपसेट दिया जाएगा. पढ़ने वाली लड़कियों को साइकिल और स्कूटर सातवीं कक्षा से 10 वीं कक्षा तक की लड़कियों को नि:शुल्क साइकिल जबकि स्नातक और उससे ऊपर के पाठ्यक्रमों में पढ़ रही लड़कियों को 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 'स्कूटी' (दोपहिया) मिलेगी.

बेरोजगार युवाओं को 3,116 रुपए भत्ता घोषणापत्र में 2022 तक सभी योग्य गरीबों को मुफ्त घरों का वादा किया गया है. घोषणा पत्र मे कहा गया कि राजग सरकार की 'आयुष्मान भारत' स्वास्थ्य योजना के कार्यान्वयन के अलावा, प्रत्येक मंडल (प्रशासनिक इकाई) में जेनेरिक दवा केंद्र स्थापित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.

बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 3,116 रुपए बेरोजगारी भत्ता मिलेगा. इसमें गरीब लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपए और एक तोला सोना देने का वादा भी किया गया है. वरिष्ठ नागरिकों को कैलाश मानसरोवर, काशी और पुरी की यात्रा के लिए सहायता राशि दी जाएगी.

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब