लाइव न्यूज़ :

भाजपा के एम रघुनंदन राव ने तेलंगाना में दुब्बाक विधानसभा उपचुनाव जीता

By भाषा | Updated: November 10, 2020 21:00 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 नवंबर भाजपा के एम रघुनंदन राव ने मंगलवार को तेलंगाना में दुब्बाक विधानसभा उपचुनाव जीता। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी।

राव ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सोलीपेटा सुजाता को हराया है।

सिद्दीपेट की जिलाधिकारी भारती होल्लिकेरी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भाजपा उम्मीदवार 1079 मतों के अंतर से विजयी हुए।’’

जिलाधिकारी के अनुसार राव को 63,352 वोट मिले, जबकि सुजाता ने 62,273 मत हासिल किये। इस विधानसभा क्षेत्र में तीन नवंबर को मतदान हुआ था।

टीआरएस के विधायक सोलीपेटा रामालिंगा रेड्डी का अगस्त में निधन होने की वजह से यह उपचुनाव कराया गया। टीआरएस ने इस सीट से रामालिंगा रेड्डी की पत्नी सुजाता को प्रत्याशी बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए