लाइव न्यूज़ :

भाजपा की जन विश्वास यात्राएं रविवार से, नड्डा अंबेडकरनगर से करेंगे शुरुआत : स्‍वतंत्र देव

By भाषा | Updated: December 18, 2021 20:40 IST

Open in App

लखनऊ, 18 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को बताया कि भाजपा प्रदेश में रविवार से 'जनविश्वास यात्रा' के नाम से छह यात्राएं शुरू करने जा रही है और ये बिजनौर, मथुरा, झांसी, गाजीपुर, अंबेडकरनगर और बलिया से शुरू होंगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोहिया (डॉक्टर राम मनोहर लोहिया) की जन्‍म स्‍थली अंबेडकरनगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।

अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सिंह ने शनिवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा प्रदेश में रविवार से 'जनविश्वास यात्रा' के नाम से छह यात्राएं शुरू करने जा रही है और ये बिजनौर, मथुरा, झांसी, गाजीपुर, अंबेडकरनगर और बलिया से शुरू होंगी।

उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले हमने यात्राएं निकालीं और नारा दिया ' न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार-अबकी बार भाजपा सरकार' और जनता का आशीर्वाद मिला तो सरकारी बनी। सपा के गुंडाराज और भ्रष्टाचार को जनता ने नकार दिया।

उन्होंने दावा किया कि आज न गुंडाराज है और न कहीं भ्रष्टाचार है, आज सभी गुंडे डरे हुए हैं और अब संगठन व सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।

सिंह ने कहा कि पार्टी को इस बार भी जनता का आशीर्वाद मिलेगा और 2022 में फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लोहिया (डॉक्टर राम मनोहर लोहिया) की जन्‍म स्‍थली अंबेडकरनगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करने के बाद यात्रा की शुरुआत करेंगे।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रभारी और केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर रहेंगे। यह यात्रा अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली होते हुए बाराबंकी के बाद लखनऊ के काकोरी में समाप्त होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दूसरी यात्रा मथुरा धाम से शुरू होगी जिसकी शुरुआत मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे और उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार और सांसद राजवीर सिंह मौजूद रहेंगे।

यह यात्रा मथुरा से अलीगढ़, एटा, मैनपुरी, आगरा, हाथरस, फिरोजाबाद, कासगंज, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत होते हुए बरेली में समाप्त होगी।

सिंह के अनुसार तीसरी यात्रा रानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी से शुरू होगी जिसकी शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और यात्रा में उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा व केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा व निरंजन ज्‍योति मौजूद रहेंगी।

यात्रा झांसी से शुरू होकर ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद होते हुए कानपुर में समाप्त होगी।

चौथी यात्रा बिजनौर के विदुर कुटी से शुरू होगी और इसकी शुरुआत पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे और उनके साथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे।

यह यात्रा बिजनौर से मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, शामली, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल होते हुए रामपुर में समाप्त होगी।

पांचवीं यात्रा का ब्यौरा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पांचवीं यात्रा बलिया से शुरू होगी जिसकी शुरुआत मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे और साथ में स्‍वतंत्र देव सिंह खुद तथा प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान रहेंगे।

यात्रा बलिया से मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, बस्ती तक जाएगी।

उन्होंने कहा कि छठी यात्रा गाजीपुर से शुरू होगी जिसकी शुरुआत केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी और इस यात्रा में राज्य के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व कानून मंत्री ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे।

यात्रा गाजीपुर से चंदौली सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, कौशांबी, भदोही, वाराणसी, जौनपुर, सुलतानपुर होते हुए अमेठी में समाप्त होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए