लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी की 'बटेंगे तो कटेंगे' वाली रणनीति महाराष्ट्र में काम नहीं करेगी': सहयोगी अजित पवार ने जताई असहमति

By रुस्तम राणा | Updated: November 10, 2024 20:05 IST

राकांपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने नारे पर अपनी असहमति जताते हुए कहा कि इस तरह की विभाजनकारी बयानबाजी राज्य के मतदाताओं को रास नहीं आएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देMaharashtra Elections 2024: भाजपा ने 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे के साथ अपना अभियान तेज कर दिया हैMaharashtra Elections 2024: वहीं इसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अलग रुख अपनायाMaharashtra Elections 2024: अजीत पवार ने कहा, मैं इस नारे का समर्थन नहीं करता

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे के साथ अपना अभियान तेज कर दिया है, वहीं इसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने अलग रुख अपनाया है। राकांपा नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने नारे पर अपनी असहमति जताते हुए कहा कि इस तरह की विभाजनकारी बयानबाजी राज्य के मतदाताओं को रास नहीं आएगी। 

उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान विकास के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंग्रेजी समाचार चैनल इंडिया टुडे के साथ एक साक्षात्कार में, नारे के बारे में पूछे जाने पर, पवार ने कहा, "मैं इस नारे का समर्थन नहीं करता। मैंने बार-बार कहा है कि यह महाराष्ट्र में काम नहीं करेगा; यह उत्तर प्रदेश या झारखंड जैसी जगहों पर काम कर सकता है, लेकिन यहां नहीं।"

उल्लेखनीय है कि इस नारे को सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने एक भाषण में पेश किया था, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का जिक्र किया था। उसके बाद से, कई भाजपा और आरएसएस नेताओं ने इसका समर्थन किया है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में वरिष्ठ नेताओं समेत भाजपा नेताओं ने अपने भाषणों में इस नारे का इस्तेमाल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली में इसे थोड़ा संशोधित करते हुए कहा, "एक हैं तो सुरक्षित रहेंगे।"

अजित पवार के इस रुख से गठबंधन सहयोगियों के बीच आंतरिक तनाव के बारे में सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले, पवार ने यह खुलासा करके सभी को चौंका दिया था कि उनके चाचा और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने उन्हें और अन्य नेताओं को पार्टी छोड़ने की अनुमति दी थी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की सभी प्रमुख राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। मतदाता 20 नवंबर को तय करेंगे कि कौन सा गठबंधन सत्ता में रहेगा और चुनाव परिणाम 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024अजित पवारNCPBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे