लाइव न्यूज़ :

मधुपुर उपचुनाव में पांचवें दौर की मतगणना के बाद भाजपा के गंगानारायण लगभग 3463 मतों से आगे

By भाषा | Updated: May 2, 2021 12:05 IST

Open in App

रांची, दो मई झारखंड में मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में पांचवें दौर की मतगणना के बाद भाजपा के गंगानारायण सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के हफीज-उल-हसन से 3463 मतों से आगे चल रहे हैं।

झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के प्रवक्ता ने बताया कि मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 अप्रैल को हुए उपचुनाव की अब तक पांच दौर की मतगणना हो चुकी है और अब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार हसन को 20,831 मत प्राप्त हुए हैं जबकि भाजपा के सिंह को 24,294 मत प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि पांच दौर की मतगणना के बाद भाजपा उम्मीदवार कुल 3463 मतों से आगे हैं।

सत्रह अप्रैल को झारखंड के मधुपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 71.60 प्रतिशत मतदान हुआ था।

राज्य के पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को निधन हो जाने से यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर मुख्य मुकाबला दिवंगत मंत्री के पुत्र झामुमो नेता एवं मंत्री हसन और भाजपा प्रत्याशी सिंह के बीच है।

चुनाव मैदान में चार अन्य प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर अपनी किस्मत अज़मा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए