लाइव न्यूज़ :

भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन हमारी पार्टी के सम्मेलन की नकल है : मायावती

By भाषा | Updated: September 4, 2021 17:17 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पार्टी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की कामयाबी से भारतीय जनता पार्टी के लोग काफी दुखी हैं और अब वह बसपा की नकल कर अपनी पार्टी के ऐसे ही सम्मेलन आयोजित करने जा रहे हैं । गौरतलब हैं कि बहुजन समाज पार्टी 22 जुलाई से प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रबुद्ध वर्ग विचार गोष्ठी का आयोजन कर रही हैं, जिसके पहले चरण का समापन सात सितंबर को होगा । भारतीय जनता पार्टी ने भी पांच सितंबर से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की हैं । सम्मेलन को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारी तथा कई केन्द्रीय मंत्री सम्बोधित करेंगे । भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई के अनुसार पांच सितम्बर को प्रदेश के 17 महानगरों में व छह सितम्बर से 20 सितम्बर के बीच प्रदेश के सभी 403 विधानसभाओं में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मायावती शुक्रवार को एक हिन्दी समाचार चैनल द्वारा उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों पर दिखायें गये सर्वे से काफी नाराज हैं । इस सर्वे में भाजपा द्वारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की संभावना दिखायी गयी है जबकि बहुजन समाज पार्टी को काफी पीछे दिखाया गया है। मायावती ने शनिवार को कहा कि एक चैनल द्वारा प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने पर भाजपा का वोट 40 प्रतिशत से अधिक दिखाया गया है । उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व सर्वे पूरी तरह से प्रायोजित, शरारतपूर्ण व भ्रमित करने वाला लगता हैं । इस सर्वेक्षण का उदेश्य भाजपा को मजबूत दिखाने से ज्यादा बसपा के लोगो का मनोबल गिराना लगता हैं जबकि बसपा के लोग पहले से इस प्रकार के षडयंत्रों का सामना करने के लिये हमेशा तैयार रहते हैं । बसपा नेता ने कहा कि पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा पूरा भरोसा है। प्रदेश में दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों , मुस्लिम व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ साथ ऊंची जाति के समाज खासकर ब्राहमण समाज भाजपा के भेदभाव व पक्षपातपूर्ण रवैये से दुखी होकर अब सर्वजन ‘हिताय व सर्वजन सुखाय’ के लिये बसपा के साथ काफी तेजी से जुड. रहा हैं । उसे भाजपा की ही नही बल्कि सपा व कांग्रेस तथा अन्य की बौखलाहट स्पष्ट रूप से बढी हैं । उन्होंने कहा कि अति मंहगाई, गरीबी, बेरोजगारी की मार आदि से काफी लंबे समय से यहां के लोगों का जीवन त्रस्त कर दिया हैं, जिससे अब भाजपा के प्रति व्यापक जनआक्रोश व्याप्त है और उसकी लोकप्रियता भी काफी गिरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील