लाइव न्यूज़ :

दिग्विजय सिंह को भाजपा ने बताया दिखावटी उम्मीदवार, अध्यक्ष पद के चुनाव पर कहा- कोई नहीं मानता कि चुनाव फिक्स नहीं है

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 29, 2022 14:34 IST

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कोई नहीं मानता कि चुनाव फिक्स नहीं है। वहीं, अमित मालवीय ने कहा कि अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने से पहले बगावत कर दी थी, लेकिन दिग्विजय सिंह एक खतरनाक ग्राहक हैं, जो चुपचाप चुने जाने की प्रतीक्षा करेंगे और फिर अपनी चाल चलेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देगहलोत को प्रॉक्सी नंबर 1 बताते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूछा कि क्या गहलोत को आलाकमान के 'बेवफाई' के कारण बाहर बैठने के लिए कहा गया हैउन्होंने ट्वीट कर ये भी लिखा कि क्या गहलोत अब अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि परिवार उनसे नाराज है?भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया।

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव का नामांकन पत्र लिया और कहा कि वह संभवतः शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूछा कि क्या कोई मानता है कि फिक्स मैच एक चुनाव है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने ट्वीट कर इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की।

गहलोत को प्रॉक्सी नंबर 1 बताते हुए भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पूछा कि क्या गहलोत को आलाकमान के 'बेवफाई' के कारण बाहर बैठने के लिए कहा गया है और 'डमी उम्मीदवार' दिग्विजय सिंह को अंदर रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने ट्वीट कर ये भी लिखा कि क्या गहलोत अब अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे क्योंकि परिवार उनसे नाराज है? कौन मानता है कि यह फिक्स मैच एक चुनाव है?

यही नहीं, भारतीय जनता पार्टी के अमित मालवीय ने भी इस मुद्दे पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने से पहले बगावत कर दी थी, लेकिन दिग्विजय सिंह एक खतरनाक ग्राहक हैं, जो चुपचाप चुने जाने की प्रतीक्षा करेंगे और फिर अपनी चाल चलेंगे। याद रखें कि उनका भी एक बेटा है जिसे बसाना है और गांधी परिवार को हाशिए पर रखना पहला कदम होगा।"

वहीं, कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के कार्यालय से नामांकन पत्र लेने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, "नामांकन पत्र लेने आया हूं। संभवतः कल भरूंगा।" उन्होंने 10 नामांकन फॉर्म लिए। सिंह ऐसे समय नामांकन पत्र भरने की तैयारी कर रहे हैं जब राजस्थान संकट के कारण मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चुनाव लड़ने की संभावना पर प्रशचिन्ह लग गया है। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार, अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से आरम्भ हुई, जो 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :दिग्विजय सिंहअशोक गहलोतकांग्रेसBharatiya Janata PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील