लाइव न्यूज़ :

जम्मू में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार चुनाव में पार्टी की जीत का जश्न मनाया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:13 IST

Open in App

जम्मू, 11 नवंबर भारतीय जनता पार्टी की (भाजपा) की जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बुधवार को कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न उपचुनावों में भाजपा की जीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार की नीतियों पर मुहर लगायी है।

उन्होंने कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा एवं उन्हें ‘राष्ट्र-विरोधी’ करार दिया।

पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ रैना एवं पार्टी सासंद जुगल किशोर शर्मा ने बिहार विधानसभा चुनाव एवं विभिन्न उपचुनावों में राजग की जीत का जश्न मनाया और ड्रम की थाप पर नृत्य किया।

रैना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ कमल एक बार फिर खिल गया और पार्टी ने बिहार चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात और कर्नाटक के उपचुनावों, जहां भाजपा ने जबर्दस्त जीत दर्ज की है, में जीत के साथ ही पूरा भारत दिवाली से पहले जश्न में डूब गया है।’’

उन्होंने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक जीत ने केंद्र सरकार और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर मुहर लगायी है।

रैना ने कहा, ‘‘ कांग्रेस और गुपकर गैंग (नेशनल कांफ्रेंस एवं पीडीपी समेत मुख्य धारा के सात दलों के गठबंधन) गद्दार हैं जो पाकिस्तान एवं चीन के साथ खड़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए