लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:27 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। इसके साथ ही गत दो साल में आतंकवादियों द्वारा मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या 23 हो गई है।भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि आतंकवादियों के शिकार 23 पार्टी कार्यकर्ताओं में से नौ की हत्या अकेले कुलगाम में गत एक साल में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों ने अपराह्न करीब साढे चार बजे दक्षिण कश्मीर के ब्रजलू जागीर इलाके में जावेद अहमद डार को उनके आवास के नजदीक गोली मारी। उन्होंने बताया कि डार होमेशालीबग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की इकाई के अध्यक्ष थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच, इस हमले की विभिन्न पार्टियों ने निंदा की है। ठाकुर ने हत्या की निंदा करते हुए इसे कायराना और बर्बर करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी हताश महसूस कर रहे हैं और निर्दोषों को निशाना बना रहे हैं। निहत्थे लोगों की हत्या से कुछ भी हासिल नहीं होगा। यह कायराना और बर्बर हरकत है।’’ ठाकुर ने पुलिस से दोषियों को पकड़ने और सख्त सजा दिलाने की अपील की। ठाकुर ने कहा कि गत दो साल के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में 23 भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इनमें से अकेले नौ भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं की हत्या गत एक साल में कुलगाम में की गई है। यह चिंता का विषय है।’’ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस के लिए दोषियों को पकड़ना और दक्षिण कश्मीर में भाजपा कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना चुनौती है। उन्होंने कहा,‘‘ भाजपा नेताओं पर हमले रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है।’’ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुलगाम से भयावह खबर आई है। जावेद अहमद की नृशंस हत्या कर दी गई। मैं इस आतंकवादी हमले की निंदा करता हूं और अपनी संवेदना जावेद के परिवार और सहयोगियों के प्रति व्यक्त करता हूं। अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करें।’’ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि इस तरह की घटना कश्मीर की शांति को भंग करेगा। हत्या की निंदा करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा नेता जावेद डार की हत्या की निंदा करती हूं और ऐसी हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मेरी सहानुभूति और संवेदना उनके परिवार के साथ है।’’सज्जाद लोन की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने इस घटना को मूर्खतापूर्ण और अनुचित हिंसा की कार्रवाई करार दिया। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ हम भाजपा कार्यकर्ता जावेद अहमद डार की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह हिंसा की मूर्खतापूर्ण और अनुचित घटना है। हम दिल से दिवंगत के परिवार के प्रति इस दुख के समय में अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।’’ माकपा नेता मोहम्मद युसूफ तारिगामी ने भी हत्या की निंदा की और कहा कि किसी भी रूप में हिंसा निंदनीय है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए उन्होंने कहा कि निहत्थे व्यक्ति की हत्या को किसी भी हाल में न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप