लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में आतंकवादियों ने भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 18:57 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने अपराह्न करीब साढे चार बजे दक्षिण कश्मीर के ब्रजलू जागीर इलाके में जावेद अहमद डार को उनके आवास के नजदीक गोली मारी। उन्होंने बताया कि डार होमेशालीबाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा इकाई के अध्यक्ष थे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इस बीच, इस हमले की विभिन्न पार्टियों ने निंदा की है। भाजपा की जम्मू कश्मीर इकाई के प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने हत्या की निंदा करते हुए इसे कायराना और बर्बर करार दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आतंकवादी हताश महसूस कर रहे हैं और निर्दोषों को निशाना बना रहे हैं। निहत्थे लोगों की हत्या से कुछ भी हासिल नहीं होगा। यह कायराना और बर्बर हरकत है।’’ ठाकुर ने पुलिस से दोषियों को पकड़ने और सख्त सजा दिलाने की अपील की। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी हत्या की निंदा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘कुलगाम से भयावह खबर आई है। जावेद अहमद की नृशंस हत्या कर दी गई। मैं इस आंतकवादी हमले की निंदा करता हूं और अपनी संवेदना जावेद के परिवार और सहयोगियों के प्रति व्यक्त करता हूं। अल्लाह उन्हें जन्नत नसीब करें।’’ नेशनल कांफ्रेंस ने कहा कि इस तरह की घटना कश्मीर की शांति को भंग करेगा। हत्या की निंदा करते हुए पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा नेता जावेद डार की हत्या की निंदा करती हूं और ऐसी हिंसा का कोई स्थान नहीं है। मेरी संवेदना और शोक उनके परिवार के साथ है।’’सज्जाद लोन की पार्टी जम्मू-कश्मीर पीपुल कांफ्रेंस ने इस घटना को मूर्खतापूर्ण और अनुचित हिंसा की कार्रवाई करार दिया। पार्टी ने ट्वीट किया, ‘‘ हम भाजपा कार्यकर्ता जावेद अहमद डार की हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। यह हिंसा की मूर्खतापूर्ण और अनुचित घटना है। हम दिल से दिवंगत के परिवार के प्रति इस दुख के समय में अपनी संवेदना प्रकट करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?