दार्जिलिंग सीट पर उपचुनाव में भाजपा विजयी, कांग्रेस कांडी से जीती
By भाषा | Published: May 24, 2019 01:36 AM2019-05-24T01:36:12+5:302019-05-24T01:36:12+5:30
दार्जिलिंग में मतदान 18 अप्रैल को हुआ था। कांडी सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के शफीउल आलम खान ने तृणमूल कांग्रेस के गौतम राय को 21,120 वोटों से हराया।
भाजपा के नीरज तमांग जिम्बा ने दार्जिलिंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार बिनय तमांग को 46,538 वोटों के अंतर से हराया। जिम्बा को 88,161वोट मिले जबकि तमांग को 41,623 मत मिले।
दार्जिलिंग में मतदान 18 अप्रैल को हुआ था। कांडी सीट के उपचुनाव में कांग्रेस के शफीउल आलम खान ने तृणमूल कांग्रेस के गौतम राय को 21,120 वोटों से हराया। खान को 79,698 वोट मिले जबकि राय को 58, 578 वोट मिले।