लाइव न्यूज़ :

भाजपा पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में कम से कम 200 सीटें जीतेंगी : शहनवाज हुसैन

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:42 IST

Open in App

पणजी, 11 जनवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी इस साल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कम से कम 200 सीटें जीतेंगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने पहले ही ‘बोरिया-बिस्तर समेटना’ शुरू कर दिया है।

हुसैन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी को पहले तीन से आठ फीसद वोट मिलते थे और अब वह 2019 के आम चुनाव में 18 लोकसभा जीतकर आगे बढ़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बार, हम विधानसभा चुनाव में 200 पार करेंगे। ममता बनर्जी सरकार ने हार भांपकर अपना बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला भी किया जा रहा है।’’

नये कृषि कानूनों पर चल रहे किसानों के प्रदर्शन पर उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी के संबंध में हुसैन ने कहा कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार टिप्पणियों का अध्ययन करेगी।

उन्होंने इसे अदालत के समक्ष विचाराधीन बताकर इससे आगे कुछ कहने से इनकार कर दिया।

उच्चतम न्यायालय ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन से निपटने के तौर तरीके को लेकर सोमवार को केंद्र की खिंचाई की और कहा कि जिस तरह देानों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है, उससे वह ‘बेहद निराश’ है तथा वह इस गतिरोध को दूर करने के लिए पूर्व प्रधान न्यायाधीश की अगुवाई में एक समिति बनाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

पूजा पाठPanchang 05 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 05 April 2026: आज शत्रुओं की चाल से बचें वृषभ राशि के लोग, कर्क राशिवालों के जीवन में खुशियां

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील