लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ पर एक लाख गांवों तक पहुंचेगी भाजपा

By भाषा | Updated: May 26, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 मई भाजपा-नीत केंद्र सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर सत्तारूढ़ दल ने देश भर के एक लाख गांवों में कोविड-19 से बचाव व राहत गतिविधि चलाने की योजना तैयार की है और इस दौरान सभी कोरोना संबंधी नियमों का पालन करते हुए केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक कम से कम दो गांवों का दौरा करेंगे।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पहले ही घोषणा कर रखी है कि कोविड-19 के मद्देनजर पार्टी सरकार की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर किसी प्रकार के समारोह का आयोजन नहीं करेगी बल्कि संकट की इस घड़ी में पार्टी लोगों की सेवा करेगी।

बहरहाल, पार्टी की ओर से तय किए गए कार्यक्रमों की जानकारी साझा करते हुए भाजपा महासचिव तरुण चुग ने कहा कि नड्डा ने साफ शब्दों में कहा है कि सातवीं वर्षगांठ के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं को लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘नड्डाजी के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश के एक लाख गांवों में कोविड से संबंधित राहत व बचाव अभियान चलाएगी। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता मास्क, सेनिटाइजर और अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस अवसर पर गरीबों और जरूरतमंदों के बीच खाद्य सामग्री बांटेंगे और टीकाकरण अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

वर्षगांठ के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ता रक्तदान शिविरों का भी आयोजन करेंगे।

चुग ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष ने साफ कहा कि इन आयोजनों के दौरान कोविड-19 से संबंधित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए।

उन्होंन बताया कि सांसदों और विधायकों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों व राज्यों के मंत्रियों को दो कम से कम दो गांवों में इसी प्रकार के अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखे एक पत्र में नड्डा ने यह भी कहा कि कोरोना महामारी के चलते उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर सातवीं वर्षगांठ के मौके पर कोई समारोह का आयोजन नहीं किया जाना चाहिए और उसकी जगह सरकारें कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना ने देश व समाज पर गहरी चोट पहुंचाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए