लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावों से पहले छह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगी भाजपा

By भाषा | Updated: January 19, 2019 22:22 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Open in App

भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए देश भर में छह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में हर लोकसभा क्षेत्र में त्रिशक्ति सम्मेलन, युवा सम्मेलन, बुद्धिजीवी सम्मेलन, मेरा परिवार भाजपा परिवार, कमल ज्योति प्रज्वलन और कमल संदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। 

हर लोकसभा क्षेत्र में त्रिशक्ति सम्मेलन, युवा सम्मेलन और बुद्धिजीवी सम्मेलन के आयोजन की तारीखें अलग से तय की जाएंगी जबकि शेष कार्यक्रमों की तारीखें पहले ही तय की जा चुकी हैं।

पांडेय ने कहा, ‘‘मेरा परिवार भाजपा परिवार का आयोजन 12-25 फरवरी तक किया जाएगा। 26 फरवरी को कमल ज्योति प्रज्ज्वलन कार्यक्रम होगा। कमल संदेश यात्रा बाइक रैली के रूप में दो मार्च को होगी। 

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील