लाइव न्यूज़ :

भाजपा नहीं उतारेगी मनमोहन सिंह के खिलाफ प्रत्याशी, पूर्व प्रधानमंत्री का निर्विरोध चुना जाना तय

By भाषा | Updated: August 13, 2019 20:57 IST

राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, माकपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो दो विधायक है। 13 निर्दलीय विधायक हैं तो दो सीट खाली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य से राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले वे पहले पूर्व प्रधानमंत्री होंगे।राजस्थान में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अगस्त तक दाखिल किए जा सकते हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान से राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का फैसला किया है। इससे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना जाना लगभग तय हो गया है।

सिंह ने मंगलवार को यहां नामांकन पत्र दाखिल किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार रात यहां बताया कि भाजपा राजस्थान से राज्यसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। पार्टी के एक प्रवक्ता के अनुसार पार्टी आलाकमान ने अपने इस फैसले को प्रदेश नेतृत्व से अवगत करवा दिया है।

राज्य विधानसभा का संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, माकपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो दो विधायक है। 13 निर्दलीय विधायक हैं तो दो सीट खाली हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 12 निर्दलीय एवं बसपा के विधायकों का बाहर से समर्थन भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होते रहे। वह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे और 2004 से 2014 तक लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद पर रहे। अगर वह राजस्थान से चुने जाते हैं तो यह उनका संसद के उपरी सदन में छठा कार्यकाल होगा।

राज्य से राज्यसभा के लिए चुने जाने वाले वे पहले पूर्व प्रधानमंत्री होंगे। राजस्थान में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अगस्त तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 26 अगस्त को होगा। उसी दिन गणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 28 अगस्त को पूरी हो जाएगी।

राजस्थान से राज्यसभा की दस सीटें हैं। इस बीच सिंह ने मंगलवार को यहां राज्य विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के सामने सिंह ने अपने नामांकन के चार सैट दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिंह ने उन्हें नामांकित करने के लिए कांग्रेस पार्टी का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने मदन लाल सैनी के परिवारजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की।

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई है जिनका जून में निधन हो गया था। उन्होंने कहा,‘‘मैं कांग्रेस पार्टी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों के लिए आभारी हूं कि उन्होंने मुझे राज्यसभा की इस रिक्त सीट के लिए नामित किया है।’’

राजस्थान की जनता व कांग्रेस पार्टी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राज्य सरकार में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी, स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा सहित राज्य के अनेक मंत्री व वरिष्ठ नेता उनके साथ थे। दिन में भाजपा के विधायकों की एक बैठक भी यहां हुई थी।

नेता प्रतिपक्ष कटारिया के अनुसार विधायकों की राय से पार्टी के आलाकमान से अवगत करवा दिया गया। 

टॅग्स :राजस्थानमनमोहन सिंहकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील