लाइव न्यूज़ :

भाजपा 2024 के आम चुनाव को लेकर पसमांदा मुस्लिमों में बनाएगी पैठ, अल्पसंख्यक मोर्चा ने पार्टी मुख्यालय में बुलाई बैठक

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 13, 2023 10:06 IST

भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा पीएम मोदी की इच्छा के अनुरूप गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक कर रहा है ताकि पसमांदा समाज को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से लगी मैराथन तैयारी मेंभाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा पसमांदा मुसलमानों को अपने पाले में लाने के बनाएगा रणनीति इसके लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी पार्टी मुख्यालय में करेंगे बैठक

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से मैराथन तैयारी में लग गई है। जानकारी के अनुसार भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तेलंगाना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पसमांदा मुसलमानों को लेकर विशेष रणनीति बनाने की बात की बात को गंभीरता से लेते हुए उस दिशा में जुट गई है।

भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा पीएम मोदी की इच्छा के अनुरूप गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक कर रहा है और पसमांदा मुसलमानों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक वृहद कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने बताया कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पार्टी मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें सभी राज्यों के अध्यक्ष और महासचिव शामिल होंगे।

इस संबंध में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख जमाल सिद्दीकी कहा, "पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक का उद्देश्य 'पसमांदा समाज से स्नेह संवाद' कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा करना है। 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर पार्टी का प्रयास है कि इस कार्यक्रम के जरिये मुस्लिम समाज के पसमांदा समुदाय का पार्टी के साथ जुड़ाव को और मजबूत किया जा सके।"

उन्होंने कहा कि इस बैठक में राज्यों में अल्पसंख्यक समुदायों के प्रभारी बैठक में भाग लेंगे और उनके साथ पसमांदा समुदाय के कम से कम पांच प्रतिनिधि भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही पार्टी नेताओं ने बताया कि यह बैठक मुस्लिम आबादी के बीच समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बारे में फैलाई जा रही गलत और भ्रामक सूचना को दूर करने के लिए है।

इसके जरिये पार्टी पसमांदा मुसलमानों के बीच'सामुदायिक संवाद' स्थापित करने की तैयारी कर रही है ताकि यूसीसी को लेकर अगर उनके मन में कोई शंका है तो उसे दूर किया जा सके। खबरों के मुताबिक इस बैठक में सूफी समाज को लेकर के भी पार्टी की चल रही रणनीति पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। 

टॅग्स :BJPलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर