लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव में सुशासन और विकास ही होंगे बीजेपी के मुद्दे: राजनाथ सिंह

By भाषा | Updated: April 28, 2018 19:04 IST

इसके साथ ही उन्होंने देश के युवाओं को राष्ट्र के लिये अनमोल पूंजी बताई। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिना युवा शक्ति की भागीदारी के न तो देश आगे बढ़ पायेगा और न ही विकास हो सकेगा।

Open in App

लखनऊ, 28 अप्रैल: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि बीजेपी अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव सिर्फ सुशासन और विकास के मुद्दों पर ही लड़ेगी। आश्रम हरिहर धाम पहुंचे गृह मंत्री ने संवाददाताओं के एक सवाल पर कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सिर्फ दो ही मुद्दे होंगे-सुशासन और विकास।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में भारत प्रगति की नयी ऊंचाइयां छू रहा है। सुशासन और विकास की प्राथमिकताओं के साथ काम करने वाले मोदी ने हिन्दुस्तान के लोगों में नयी आशा का संचार किया है। इस सवाल पर कि क्या भाजपा गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों के उपचुनाव में पराजय का बदला आगामी 28 मई को होने वाले कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में ले सकेगी, सिंह ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि हम कैराना उपचुनाव जरूर जीतेंगे। गृह मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की चीन यात्रा पर कहा कि भारत केवल चीन ही नहीं, बल्कि अपने हर पड़ोसी देश से अच्छे सम्बन्ध बनाना चाहता है।

इसके साथ ही उन्होंने देश के युवाओं को राष्ट्र के लिये अनमोल पूंजी बताई। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बिना युवा शक्ति की भागीदारी के न तो देश आगे बढ़ पायेगा और न ही विकास हो सकेगा। सिंह ने यहां इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में कहा कि उन्हें गर्व है कि वह परिषद से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने कहा,'हम अपने नौजवानों को देश के विकास तक ही सीमित नहीं रखना चाहते है बल्कि हम चाहते है कि देश के युवा राष्ट्र निर्माण में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।' सिंह ने कहा,'देश में आज 65 प्रतिशत जनसंख्या नौजवानों की है और ऐसे नौजवानों की है जिनकी आयु 35 साल से कम है। कोई भी देश अपने नौजवानों को बोझ नहीं मानता ​बल्कि युवा शक्ति को देश के विकास में सहायक मानता है और इससे देश को लाभ प्राप्त होगा।' उन्होंने कहा कि नौजवानों को देश के विकास में भागीदार बनाये बिना हम देश को उन ऊचांइयों पर नहीं ले जा सकते है, जिन ऊचांइयों पर हम ले जाना चाहते हैं।

सिंह ने कहा, 'मैं याद दिलाना चाहता हूं कि जब भारत को आजादी प्राप्त हुई तो यहां के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की दर लगभग तीन से साढ़े तीन प्रतिशत थी। दुनिया के अर्थशास्त्री यह कहते थे कि भारत ऐसा देश है जिसकी जीडीपी की दर में कोई बढोत्तरी नहीं हो सकती और यह तीन से साढे तीन फीसदी के आसपास ही रहेगी। लेकिन आजाद भारत के इतिहास में यह पहला अवसर था कि जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री बने तो वह देश की जीडीपी 8.4 फीसदी तक ले जाने में कामयाब हुए। 

उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को केवल रोजगार तक ही सीमित नहीं रखना है बल्कि हमें उनके अंदर की प्रतिभा को भी बाहर निकालना है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज विश्व गुरू के रूप में माना जाता है। हमारे युवाओं को चाहिये कि वे लोगों से विभिन्न मुद्दों पर मतभेद तो रखें लेकिन उनसे मनभेद नहीं रखें। हमें दूसरों की बातों को सुनने का भी धैर्य रखना चाहिए।(भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील