लाइव न्यूज़ :

BJP का दावा- अगर दिल्ली में पार्टी सत्ता में आई तो बिजली, पानी उपभोक्ताओं को आप सरकार से पांच गुना ज्यादा राहत देगी

By भाषा | Updated: October 22, 2019 05:12 IST

मनोज तिवारी ने बताया कि भाजपा की ओर से दायर किए गए एक आरटीआई आवेदन के अनुसार 2015 में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने निजी अस्पतालों में अपने इलाज पर 12,18,027 रुपये खर्च किए।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आती है तो वह पानी और बिजली उपभोक्ताओं को आप सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा राहत देगी।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके इलाज के खर्च के बारे में सवाल किया और कहा कि उन्होंने अपना इलाज मोहल्ला क्लीनिक में क्यों नहीं करवाया?

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी अगर राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता में आती है तो वह पानी और बिजली उपभोक्ताओं को आप सरकार के मुकाबले पांच गुना ज्यादा राहत देगी। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके इलाज के खर्च के बारे में सवाल किया और कहा कि उन्होंने अपना इलाज मोहल्ला क्लीनिक में क्यों नहीं करवाया?

तिवारी ने बताया कि भाजपा की ओर से दायर किए गए एक आरटीआई आवेदन के अनुसार 2015 में दिल्ली में सत्ता में आने के बाद केजरीवाल ने निजी अस्पतालों में अपने इलाज पर 12,18,027 रुपये खर्च किए। इस खर्च का भुगतान दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने और अपने परिवार के इलाज पर 13,25,329 रुपये, गोपाल राय और इमरान हुसैन ने क्रमश: 7,22,558 रुपये और 2,46,748 रुपये खर्च किए हैं। तिवारी ने संवाददाताओं से बताया, ‘‘ केजरीवाल क्यों नहीं दिल्ली सरकार के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक में उपलब्ध सुविधाओं की वास्तविक सूचना मुहैया कराते हैं, जिसके बारे में बताने के लिए वह विज्ञापनों पर धन खर्च कर रहे हैं।’’

तिवारी ने कहा, ‘‘ अगर आप अपनी सरकार की चिकित्सा सेवा पर विश्वास नहीं करते हैं तो आप लोगों को उन्हीं के रहमोकरम पर क्यों छोड़ रहे हैं? यह स्पष्ट तौर पर दिखाता है कि आप सरकार पूरी तरह से विफल है।’’

उन्होंने कहा कि आरटीआई जानकारी से साबित होता है कि अगर मोहल्ला क्लीनिक और दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सुविधा विश्वास के काबिल होती तो उनके मंत्री और उनके परिवार के लोग निजी अस्पतालों में इलाज के लिए नहीं जाते।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ दिल्ली की जनता कभी उनके स्वास्थ्य के साथ खेलने के लिए मुख्यमंत्री को माफ नहीं करेगी।’’ इस पर अभी आम आदमी पार्टी की तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है। तिवारी से जब पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी पानी और बिजली पर उपभोक्ताओं को सब्सिडी देने के पक्ष में है तो उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा सब्सिडी के खिलाफ नहीं है। वास्तव में अगर हम सत्ता में आते हैं तो हम पानी और बिजली उपभोक्ताओं को पांच गुना ज्यादा राहत देंगे।’’

वहीं एक अखबार को दिए गए साक्षात्कार में भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा था कि भाजपा सब्सिडी नहीं देगी लेकिन ऐसा माहौल बनाएगी कि बिजली और भी सस्ती हो जाएगी। केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह भाजपा का शुक्रिया अदा करते हैं क्योंकि उनकी सरकार द्वारा बिजली पर दी जा रही छूट को सत्ता में आने पर खत्म करने का इरादा उन्होंने जाहिर कर दिया। इससे दिल्ली के लोगों को दो मॉडलों में से एक को चुनने का मौका मिलेगा। दिल्ली में अगले साल शुरू में चुनाव होने हैं।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज तिवारीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीदिल्लीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए