लाइव न्यूज़ :

संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने के बाद अनुच्छेद 370 को खत्म करेगी BJP: अमित शाह

By भाषा | Updated: April 19, 2019 23:29 IST

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि संसद के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर देगी।

Open in App

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि संसद के दोनों सदनों में बहुमत प्राप्त करने के बाद भाजपा जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर देगी। गुजरात के वलसाड जिले के धरमपुर में एक चुनावी रैली में शाह ने यह भी कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में मुख्य मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा है।

शाह ने कहा, ‘‘हमने अपने घोषणा-पत्र में पहले ही कह दिया है कि लोकसभा और राज्यसभा में बहुमत प्राप्त करने के बाद हम अनुच्छेद 370 खत्म कर देंगे, ताकि कश्मीर हमेशा के लिए भारत का अभिन्न अंग बन जाए।’’ गौरतलब है कि अभी राज्यसभा में भाजपा का बहुमत नहीं है। वलसाड से मौजूदा सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार डॉ. के सी पटेल के पक्ष में प्रचार के दौरान शाह ने यह बात कही। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होना है। शाह ने कहा, ‘‘यह लड़ाई सिर्फ विकास की नहीं है।

इस बात में कोई शक नहीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में विकास हुआ। इस बार मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा है और सिर्फ मोदी एवं भाजपा ही यह दे सकती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ मोदी ही भारत को महाशक्ति बना सकते हैं।’’ पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायुसेना की ओर से आतंकी शिविरों पर किए गए हवाई हमले का जिक्र करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि जब पूरा देश जश्न मना रहा था, उस वक्त कांग्रेस मातम मना रही थी।

शाह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान क्यों निराश है, यह तो हम समझ सकते हैं। लेकिन आतंकवादियों के मारे जाने पर राहुल गांधी की पार्टी क्यों मातम मना रही है?’’ इस बीच, पुणे में शाह ने कहा कि भाजपा बारामती लोकसभा सीट पर ‘‘बड़े अंतर’’ से जीत दर्ज करेगी। उन्होंने साफ किया कि इस सीट पर भाजपा और राकांपा के बीच कोई ‘‘दोस्ताना लड़ाई’’ नहीं है। गौरतलब है कि बारामती लोकसभा सीट राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का गढ़ मानी जाती है और राकांपा सुप्रीमो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले इस सीट से पार्टी की उम्मीदवार हैं।

भाजपा ने कंचन राहुल कुल को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह राष्ट्रीय समाज पक्ष के विधायक राहुल कुल की पत्नी हैं। एक चुनावी रैली में शाह ने कहा, ‘‘बारामती में मेरी रैली की योजना नहीं थी, क्योंकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अच्छा काम कर रहे हैं और इसलिए पार्टी को महाराष्ट्र में मेरी रैलियां कम करनी पड़ी। लेकिन ऐसी अफवाह फैलाई गई है कि भाजपा और पवार के बीच दोस्ताना लड़ाई है।’’ शाह ने कहा, ‘‘मैं साफ कर दूं कि भाजपा बड़े अंतर से बारामती सीट जीतने वाली है। दोस्ताना लड़ाई नहीं हो सकती, क्योंकि भाजपा ने इस सीट को जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।’’ शरद पवार 1984, 1991, 1996, 1998, 1999 और 2004 में बारामती सीट से सांसद रह चुके हैं। उनकी बेटी सुप्रिया ने यहां से 2009 और 2014 में चुनाव जीता है। भाषा प्रियभांशु अमित अमित

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील