लाइव न्यूज़ :

UP: भाजपा वोटर चेतना अभियान के जरिए नए वोटर जोड़ेगी, 1 करोड़ से अधिक मतताओं को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 14, 2023 18:30 IST

इस अभियान को शुरू करने के पहले पार्टी हर जिले में 16 अक्टूबर से कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी। यह ट्रेनिंग पहले 16 और 17 को जिलों में और फिर 18 और 19 अक्टूबर को मंडल स्तर पर होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले में वोटर चेतना अभियान चलाएं जाने का निर्देश दियाइस अभियान को शुरू करने के पहले पार्टी हर जिले में 16 अक्टूबर से कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगीयह ट्रेनिंग पहले 16 और 17 को जिलों में और फिर 18 और 19 अक्टूबर को मंडल स्तर पर होगी

लखनऊ: लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तर प्रदेश में वोटर चेतना अभियान चलाकर पार्टी में नए वोटरों (मतदाता) को जोड़ेगी। इसके लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के हर जिले में वोटर चेतना अभियान चलाएं जाने का निर्देश दिया है।

इस अभियान को शुरू करने के पहले पार्टी हर जिले में 16 अक्टूबर से कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देगी। यह ट्रेनिंग पहले 16 और 17 को जिलों में और फिर 18 और 19 अक्टूबर को मंडल स्तर पर होगी। इसके बाद पार्टी के सभी विधायक, मं‌त्री और सांसद अपने क्षेत्र में नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ने में जुटेंगे। राज्य में एक करोड़ से अधिक मतदाताओं को जोड़ने का टार्गेट पार्टी ने तय किया है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के अनुसार, पार्टी का हर विधायक, सांसद और मंत्री को अपने क्षेत्र में 20 से 25 हजार तक नए मतदाता बनाने का निर्देश दिया गया है। इस टार्गेट को हासिल करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी विचारधारा वाले ज्यादा से ज्यादा वोटर बनाने पर ज़ोर दिया है।

इसके चलते अब यूपी में भाजपा नेताओं ने हर बूथ पर 18 साल से और उसके ऊपर की उम्र के नए वोटरों पर ध्यान केन्द्रित किया है। नए मतदाताओं को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए ट्रेंड कार्यकर्ताओं की टीम पहले हर नए वोटर का फॉर्म भरवाएंगी और उसे जमा भी कराएगी। 

कार्यकर्ता और वोटर का पार्टी से नाता बनने के बाद उन्हें भाजपा की नीतियों और कामकाज के साथ ही मोदी -योगी सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा, ताकि उनका जुड़ाव पार्टी के साथ लंबे समय के लिए हो। 

भूपेंद्र चौधरी का मानना है कि तय टार्गेट के अनुरूप नए वोटरों को पार्टी से जोड़ने भर से यूपी की 80 संसदीय सीटों पर जीता हासिल करने का लक्ष्य आसान हो जाएगा। इसी वजह से नए वोटर बनवाने और अपने वोटरों का बूथ घर के करीब करवाने में भाजपा नेता मेहनत कर रहे हैं, ताकि मतदान के दिन उन्हें कोई दिक्कत न हो। 

29 अक्तूबर से नए मतदाताओं को जोड़ने में जुटेंगे

नए मतदाताओं को जोड़ने के टार्गेट को हासिल करने के लिए आगामी 29 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सूनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ता, सांसद और विधायक अभियान चलाकर एक-एक मतदाता से संपर्क करेंगे, नए मतदाताओं को जोड़ने में जुटेंगे। फिर 30 अक्टूबर से 5 नवंबर तक और 25 नवंबर से तीन दिसबंर तक घर-घर संपर्क का विशेष अभियान चलाते हुए पार्टी से नए वोटर जोड़े जाएँगे।

इसके अलावा विपक्ष के फर्जी वोटर मतदाता सूची से हटवाने पर भी ध्यान दिया जाएगा। मृत और मौजूदा जगह से कहीं और जा चुके तथा विवाह के बाद कहीं और रह रहे वोटर के नाम भी मतदाता सूची से हटाने लिए प्रार्थना पत्र आयोग को दिए जाएंगे। यह सब करते हुए भाजपा नेता ज्यादा से ज्यादा महिला मतदाता बनवाने पर विशेष जोर देंगे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि महिला मतदाताओं का आशीर्वाद भाजपा को हर चुनाव में मिलता रहा है, ऐसे में अब महिला आरक्षण का जिक्र करते हुए महिलाओं को पार्टी से जोड़ेने पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया गया है।  यूपी में मतदाताओं की संख्या 

भाजपा नेताओं के अनुसार, बीते विधानसभा के चुनावों में सूबे में मतदाताओं की कुल संख्या 15,02,84,005 थी। इनमें से 24,03,296 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। महिला पुरुष मतदाताओं की बात करें तो तब राज्य में पुरुष मतदाता की संख्या कुल 8,04,52,736 थी, जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। इस संख्या में अब इजाफा ही हुआ है। ऐसे में नए वोटर को पार्टी से जोड़ने पर भाजपा में ज़ोर दिया जा रहा है।

टॅग्स :BJPलोकसभा चुनाव 2024Lok Sabha Election 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील