लाइव न्यूज़ :

शिवसेना के साथ गठबंधन के कारण महाराष्ट्र में अपना आधार विस्तार नहीं कर पा रही थी भाजपा : फडणवीस

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:43 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के नेता देवेन्द्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि शिवसेना के साथ गठबंधन में होने के कारण उनकी पार्टी पहले अपने राजनीतिक समर्थन के आधार का विस्तार नहीं कर सकती थी, लेकिन गठबंधन टूटने के मद्देनजर अगले चुनावी के बाद पार्टी अपनी सरकार बनाएगी। विधानसभा में विपक्ष के नेता ने कहा कि अब जब शिवसेना ने भाजपा के साथ संबंध तोड़ दिया है और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है, भाजपा के पास राज्य में अपने आधार विस्तार का सुनहरा मौका है। पुणे जिले से शिवसेना नेता आशा बुचाके भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकांत पाटिल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं। फडणवीस इसी अवसर पर बोल रहे थे। फडणवीस ने कहा, ‘‘भाजपा पहले राज्य में विस्तार नहीं कर पायी क्योंकि वह गठबंधन (शिवसेना के साथ) में थी। अब तीन दल सत्ता में हैं और भाजपा के पास राज्य में अपने आधार विस्तार का सुनहरा मौका है।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव (2024 में संभावित) के बाद भाजपा अपने बूते पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘सत्तारूढ़ तीनों पार्टियों का दम घुट रहा है। सत्तारूढ़ गठबंधन वाले दल (शिवसेना) की नेता आशा बुचाके का भाजपा में शामिल होना स्वागत योग्य है।’’ भाजपा और शिवसेना के बीच पहली बार 1980 की दशक में महाराष्ट्र और राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन हुआ। 2014 में गठबंधन कुछ समय के लिए टूटा और दोनों पार्टियों ने अपने बूते पर चुनाव लड़ा। 2014 की दूसरी छमाही में शिवसेना फिर से भाजपा से जुड़ी और गठबंधन ने फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनायी। दोनों दलों ने फिर से 2019 में साथ मिलकर विधानसभा चुनाव जीता। लेकिन सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर शिवसेना ने अपना रास्ता अलग कर लिया और कांग्रेस तथा राकांपा के साथ मिलकर सरकार बनायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो